Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले 10 हजार से कम, 100 से कम मौतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 फ़रवरी 2021, शुक्रवार। देश में कोरोना महामारी के हालात में तेजी से सुधार हो रहा है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या 10 हजार से कम रही। इस दौरान 100 से कम लोगों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,309 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 87 लोगों की मौत हुई है।

[highlight]देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 75 लाख 5 हजार 10 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 4 लाख 87 हजार 896 लोगों को टीका लगाया गया है।[/highlight]

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना संकमण के अब तक कुल 1 करोड़ 8 लाख 80 हजार 603 मामले सामने आए हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 5 लाख 89 हजार 230 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले फिलहाल 1 लाख 35 हजार 926 हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 55 हजार 447 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 20.40 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 10 फरवरी, 2021 तक 20,40,23,840 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 6,99,185 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

देश की कोरोना रिकवरी दर बढ़ी है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण से 15,858 ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 97.32% हो गई है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 6,636 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 1.25% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.43% है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!