Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

राज्यसभा में रेल मंत्री पीयूष गोयल का बयान : लगभग 22 महीनों से किसी यात्री की रेल दुर्घटना से नहीं हुई मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 फ़रवरी 2021, शुक्रवार। संसद का बजट सत्र जारी है। राज्यसभा में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि रेल दुर्घटना के कारण लगभग 22 महीनों से किसी यात्री की मौत नहीं हुई है। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राज्यसभा में बजट चर्चा पर जवाब देंगी। वित्त मंत्री इस दौरान बजट को लेकर विपक्ष के सवालों के जवाब देंगी। उन्होंने एक फरवरी को लोकसभा में वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया था। आमतौर पर वित्त मंत्री पहले लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देती हैं और उसके बाद राज्यसभा में, लेकिन इस बार केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों पर विपक्ष के गतिरोध के कारण लोकसभा में चर्चा की शुरुआत राज्यसभा के बाद हुई।

वहीं शनिवार यानी 13 फरवरी को राज्यसभा की बैठक नहीं होगी। राज्यसभा सचिवालय के एक आधिकारिक आदेश में इसकी जानकारी दी गई। बजट सत्र 29 जनवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा संसद के दो सदनों के संयुक्त बैठक के संबोधन के साथ शुरू हुआ। सत्र का पहला चरण 15 फरवरी तक चलने वाला था। हालांकि, बाद में इसे 13 फरवरी तक कर दिया गया । सत्र का दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।

राज्यसभा में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रेल दुर्घटना के कारण अंतिम यात्री की मृत्यु 22 मार्च 2019 को हुई थी। लगभग 22 महीनों के दौरान, रेल दुर्घटना के कारण एक भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!