Breaking News :
>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

मध्य प्रदेश के बेतुल में कांग्रेस नेताओं ने कंगना रनौत को फ़िल्म की शूटिंग रोकने की दी धमकी, कहा : ‘किसानों से माँगे माफी’

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 फ़रवरी 2021, शुक्रवार। कंगना रनोट इन दिनों मध्य प्रदेश में अपनी फ़िल्म धाकड़ की शूटिंग कर रही हैं। किसान आंदोलन से संबंधित कंगना के एक ट्वीट को लेकर मध्य प्रदेश के बेतुल में कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं ने फ़िल्म की शूटिंग रोक देने की धमकी दी है, जिसका जवाब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के ज़रिए दिया। नेता कंगना से अपने ट्वीट्स के लिए माफ़ी की मांग कर रहे हैं।

धाकड़ की शूटिंग एमपी के बेतुल ज़िले के सारनी इलाके में चल रही है। पीटीआई के अनुसार, कांग्रेस सेवा दल के सचिव मनोज आर्य और चिचोली ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नेकराम यादव ने बेतुल में तहसीलदार के यहां ज्ञापन देकर कहा कि अगर कंगना दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर किये गये कमेंट्स के लिए शुक्रवार शाम तक माफ़ी नहीं मांगेंगी तो वो सारनी में शूट नहीं होने देंगे। नेताओं ने कहा कि कंगना ने किसानों की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए स्टेट होम मिनिस्टर ने नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राज्य कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को शूट बाधित करने से रोकना चाहिए। मिश्रा ने कहा कि उन्होंने बेतुल के एसपी से फोन पर बात की है। कानून अपना काम करेगा। मैं बहन-बेटी कंगना से सम्पर्क करने की कोशिश कर रहा हूं। उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। बता दें, ट्विटर ने हाल ही में कंगना के आपत्तिजनक ट्वीट्स को हटा दिया था।

कंगना ने भी ट्विटर के ज़रिए धमकी का जवाब दिया। कंगना ने लिखा- मुझे नेतागीरी में कोई दिलचस्पी नहीं। मगर, लगता है, कांग्रेस मुझे नेता बनाकर ही छोड़ेगी। कंगना ने शूटिंग शुरू होने से पहले मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज चौहान से भी मुलाकात की थी।

फ़िल्म धाकड़ को रजनीश राज़ी घई निर्देशित कर रहे हैं। यह एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें कंगना अग्नि नाम की स्पाई एजेंट का किरदार निभा रही हैं। फ़िल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!