Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
राजनैतिक-गतिविधियाँ

पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा से पहले कांग्रेसियों में चले लातघूसे

देहरादून: टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेसियों में चल रही रार सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में खुलकर सामने आ गई। पार्षद प्रत्याशियों के टिकट की घोषणा से पूर्व ही कांग्रेसियों में जमकर लातघूसे चले। युवा कांग्रेस नेता को थप्पड़ जड़ने के बाद मामला और बिगड़ गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं की भी नहीं सुनी। पुलिस आने के बाद मामला शांत कराया जा सका।

पार्षद टिकट वितरण को लेकर चल रहे विवाद में काग्रेस नेताओं ने पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में जमकर हंगामा किया। पार्टी के प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह और प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के बीच कहासुनी के बाद हंगामा होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष गाली-गलौच और मारपीट पर उतर आए। मौके पर मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि प्रमोद सिंह के भतीजे मानवेंद्र सिंह ने राजेंद्र शाह के करीबी युवा नेता ताबीद को तमाचा जड़ दिया। जिसके बाद दूसरे गुट के नेता मानवेंद्र सिंह पर भड़क गए।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, आइटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, पूर्व दर्जाधारी अजय सिंह आदि ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना पर धारा चौकी प्रभारी कुलदीप पंत फोर्स के साथ कांग्रेस भवन पहुंचे और हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

विदित हो कि इस तरह का हंगामा और अनुशासनहीनता काग्रेस भवन में पहले भी हो चुकी है। बीते रविवार को राजेंद्र शाह ने पूर्व विधायकों के खिलाफ मोर्चा खोलकर उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई थी। उधर, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो गई है। मारपीट करने वालों ने खेद जताया है। समझौता हो गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!