Breaking News :
>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की अभिनव पहल : भविष्य की शिक्षा के लिए शिक्षकों को AI से कर रहा सशक्त>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
उत्तराखण्ड

उम्मीदवारों के नामांकन जुलूस के चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

देहरादून: सप्ताह का पहला दिन और निकाय चुनाव के उम्मीदवारों के नामांकन जुलूस के चलते पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त रही। नतीजा यह हुआ कि शहर के प्रमुख इलाके देखते ही देखते जाम की चपेट में आ गए। लोगों ने मुख्य मार्ग पर लगे जाम से बचने के लिए संपर्क मार्गो की ओर से रुख किया तो वहां भी अतिक्रमण और अव्यवस्था के चलते जाम लग गया।

सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक शहर में भीषण जाम की स्थिति रही। शाम छह बजे के बाद स्थिति थोड़ी सामान्य हुई। सोमवार को शहर में पूरे दिन ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त रहा। सप्ताह का पहला दिन होने की वजह से सुबह 10 बजे के करीब सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक था। इसी बीच शहर के विभिन्न स्थानों से निकाय चुनाव के उम्मीदवारों का जुलूस निकलना शुरू हो गया। इसके चलते एस्ले हॉल चौक, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, तहसील चौक, लैंसडौन चौक, बुद्धा चौक पूरी तरह पैक हो गया।

इन इलाकों में ट्रैफिक बाधित होने का असर थोड़ी ही देर में शहर के अन्य हिस्सों में पहुंच गया। लिहाजा हरिद्वार रोड, प्रिंस चौक, आढ़त बाजार, सहारनपुर चौक, भंडारी बाग, कांवली रोड, झंडा मोहल्ला में भी वाहनों के पहिये थम गए। इन इलाकों में घंटों ट्रैफिक रेंग-रेंगकर कर चला। कमजोर होमवर्क रहा बड़ा कारण सोमवार का प्रेशर और नामांकन जुलूस को लेकर ट्रैफिक पुलिस का होमवर्क बेहद कमजोर रहा। रविवार को पुलिस ने तीन लाइन का ट्रैफिक प्लान जारी किया था, जो यातायात पुलिस की अदूरदर्शिता जाहिर करने को काफी रहा। इसी चूक का नतीजा रहा कि शहर में सोमवार को पूरे दिन जाम की स्थिति रही।

सीएम-मंत्री मौजूद, सिस्टम गायब

भाजपा से महापौर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा के नामांकन जुलूस में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई मंत्री शामिल हुए। जुलूस महानगर कार्यालय से निकलकर घंटाघर, पलटन बाजार, राजा रोड होते हुए वापस नगर निगम तक पहुंचा। इस दौरान नामांकन जुलूस जिधर से भी गुजरा, वह इलाका जाम की चपेट में आ गया। इस दौरान ट्रैफिक सिस्टम नदारद था। यह स्थिति तब रही, जब सीएम समेत कई मंत्री समेत इस जुलूस में शामिल थे।

अतिक्रमण, गलत पार्किंग भी रही वजह

शहर में जाम की स्थिति को विकराल बनाने में अतिक्रमण और नो पार्किंग जोन में बेतरतीब खड़े वाहनों ने बड़ी भूमिका निभाई। नामांकन जुलूसों में आने वाले तमाम लोगों ने सड़कों पर इधर-उधर गाड़ियां खड़ी कर दी थीं और प्रमुख बाजारो में अतिक्रमण के चलते संकरी हुई सड़कों पर इस दौरान वाहनों का रेंगना भी मुश्किल हो गया।
सहारनपुर चौक से कचहरी पहुंचने में लगा आधा घंटा

जाम के चलते सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक और कचहरी तक सबसे खराब स्थिति रही। ट्रैफिक की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सहारनपुर चौक से कचहरी पहुंचने में बाइक चालकों को आधे घंटे तो चारपहिया वाहनों को 45 मिनट से एक घंटे का वक्त लग गया। जुलूसों के रूट बदलने से भी लगा जाम: चुनाव कार्यालय से राजनीतिक दलों के उम्मीदवारो को जुलूस निकालने के लिए निर्धारित रूट तय करने के बाद ही अनुमति दी गई। लेकिन, देखने में आया कि बड़े राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों से लेकर अन्य सभी ने निर्धारित रूट के साथ उन इलाकों से भी गुजरे, जो उनके रूट प्लान में था ही नहीं। नियमों की इस अनदेखी पर प्रशासन से लेकर पुलिस तक ने आंखें मूंद रखी थीं।

बोले अधिकारी

एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि सोमवार को सड़कों पर यातायात का दबाव अधिक रहा। यातायात प्रबंधन के लिए थानों से अतिरिक्त फोर्स लगाई गई थी। यातायात पुलिस को सुनियोजित प्लान बनाने के लिए कहा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!