Breaking News :
>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की अभिनव पहल : भविष्य की शिक्षा के लिए शिक्षकों को AI से कर रहा सशक्त>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
राजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के देहरादून से मेयर पद के प्रत्याशी ने भरा नामाकंन

देहरादून: सोमवार को भाजपा महापौर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने दोपहर करीब एक बजे नगर निगम पहुंचकर नामाकंन पत्र भरा। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक गणेश जोशी, वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह चौहान सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। वहीं कई महापौर पद व पार्षद पद के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल मंगलवार को पर्चा भरेंगे।

निकाय चुनाव के नामांकन दाखिल करने को महज दो दिन बचे हैं। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। प्रथम दिन दून में महज दो पार्षद प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किया।

इसलिए आज और कल ही महापौर और पार्षद के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसलिए सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से यह यह दो दिन पुलिस और जिला प्रशासन के लिए चुनौती भरे होंगे। सोमवार को भाजपा महापौर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा और अधिकतर पार्षद प्रत्याशि‍यों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरूगेशन ने बताया कि नामांकन के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। जो कुछ भी खामियां थीं, उन्हें सुबह तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि नामांकन के दौरान नामांकन स्थल के अंदर जुलूस को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। केवल प्रत्याशी और प्रस्तावक ही नामांकन स्थल तक जा सकेंगे। वहीं, एसएसपी ने कहा कि नामांकन के लिए आने वाली भीड़ को देखते हुए नामांकन स्थल और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए नामांकन स्थल के आसपास के क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

यह रहेगा ट्रैफिक प्लान

-रिचीरिच कट, कबाडी मार्केट से कोई भी वाहन आइजी दफ्तर कट दून चौक की ओर नहीं आएगा। इस मार्ग पर वन-वे रहेगा।

-बुद्धा चौक से कोई भी वाहन दून चौक की ओर नहीं जाएगा। इस मार्ग पर भी वन वे व्यवस्था रहेगी।

-द्रोण होटल कट को भी पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। सभी वाहनों को तहसील चौक होते हुए भेजा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!