Breaking News :
>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व वित्त मंत्री स्व० प्रकाश पंत की जयंती पर कुर्मांचल परिषद ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

  • कुर्मांचल के इतिहास में स्व० प्रकाश पंत जी के योगदान को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा                                                                                                           ……..चंद्रशेखर जोशी, केंद्रीय महासचिव, कुर्मांचल परिषद

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। १२ नवंबर, २०१९, मंगलवार। उत्तराखंड सरकार के पूर्व वित्त मंत्री आदरणीय स्व० प्रकाश पंत जी की जयंती पर कुर्मांचल परिषद देहरादून ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। कुर्मांचल परिषद देहरादून केंद्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी के बंजारावाला, देहरादून स्थित आवास पर आयोजित गोष्ठी में बोलते हुए केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार ने कहा कि स्व० प्रकाश पंन्त कुर्मांचल परिषद के संरक्षक थे। कुर्मांचल परिषद के प्रत्येक कार्यक्रम में वह अवश्य उपस्थित होते थे। केंद्रीय महासचिव चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि इस वर्ष ही कुर्मांचल परिषद द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में स्व० प्रकाश पंन्त जी को उत्तराखंड गौरव सम्मान से विभूषित किया गया था। कुर्मांचल के इतिहास में उनके योगदान को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा तथा शीघ्र आयोजत होने वाले कुर्मांचल परिषद के कार्यक्रम में उनके कार्यो की याद दिलाते वाले चित्रों की प्रदर्शनी लगाइ जायेगी।
आज इस अवसर पर उनके कार्यो को याद किया गया। बबिता शाह लोहनी ने कहा कि उनके द्वारा अपने घर मे भी मनाए जाने वाले त्यौहारों में कुर्मांचल की सांस्कृतिक टीम से वह बड़े प्रसन्न होते थे।
आज की इस बैठक में चंद्रशेखर जोशी, उत्तम अधिकारी, सरोज पोखरियाल, दीपा शर्मा, ई0 संतोश जोशी, बबिता, कमल रजवार आदि उपस्थित रहे।

आकाश ज्ञान वाटिका परिवार की ओर से उत्तराखंड की राजनीति के सितारे रहे, विलक्षण प्रतिभा के धनी,  स्व० प्रकाश पंत जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत शत नमन।

प्रकाश पंत का जन्म 11 नवंबर 1960 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मोहन चंद्र पंत और कमला पंत के घर में हुआ था। प्रकाश पंत ने 1980 में फार्मेसी में स्नातक किया और इसके बाद सरकारी नौकरी में लग गए लेकिव उन्होंने समाजसेवा के लिए साल वर्ष 1984 में सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
प्रकाश पंत के राजनीति का सफर छात्र जीवन से ही शुरू हो गया था। वह छात्र राजनीति में बेहद सक्रिय रहे और वर्ष 1977 में सैन्य विज्ञान परिषद में महासचिव और डिग्री कॉलेज में महासचिव चुने गए। इसके बाद प्रकाश पंत वर्ष 1988 में नगर पालिक परिषद पिथौरागढ़ में सदस्य निर्वाचित हुए और साल 1998 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ। वह उत्तराखंड राज्य के गठन आंदोलन में भी शामिल रहे। जब वर्ष 2001 में उत्तराखंड की पहली विधानसभा का गठन किया गया, तो प्रकाश पंत को विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह उत्तराखंड विधानसभा के पहले अध्यक्ष बने। वह वर्ष 2002 में पिथौरागढ़ विधान सभा सीट से चुनाव जीतकर पुनः विधानसभा में पहुँचे। वर्ष 2007 में उनको उत्तराखंड की दूसरी निर्वाचित सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। इसके बाद जब उत्तराखंड में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव उन्हें शानदार जीत मिली और वह फिर से कैबिनेट मंत्री बने तथा उत्तराखंड की वर्तमान त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में वित्तमंत्री के पद पर आसीन थे।
राजनीति के साथ ही साथ प्रकाश पंत निशानेबाजी का भी बड़ा शौक था और उन्होंने वर्ष 2004 में राष्ट्रीय निशानेबाजी में रजत पदक और राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। प्रकाश पंत का 58 वर्ष की आयु में ५ जून २०१९ को अमेरिका में निधन हो गया था। उत्तराखण्ड की राजनीति के सितारे प्रकाश पंत के निधन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने गहरा दुःख प्रकट किया।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!