Breaking News :
>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी>>नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त>>ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन- बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>उत्तराखंड रजत जयंती : इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे>>मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की>>सेवा सप्ताह अभियान सुशासन और जनसेवा का सशक्त माध्यम- हेमंत द्विवेदी>>सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग>>बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

शहीद रविंद्र रावत (पोलू) की ४७वीं जयंती पर वार्ड-५६ स्थित पोलू स्मारक में मोमबत्तियाँ जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। १२ नवंबर, २०१९, मंगलवार। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में शहीद हुए, नेहरू कॉलोनी, देहरादून निवासी शहीद स्व० रविंद्र रावत (पोलू) की आज ४७वीं जयंती है। उनकी जयंती पर, वार्ड-५६ धर्मपुर के पार्षद अमित भंडारी ने स्थानीय लोगों के साथ, उनके स्मारक (पोलू स्मारक) में जाकर, मोमबत्तियाँ जलाकर उन्हें भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित कर शत शत नमन किया। उत्तराखंड राज्य के लिए शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज जिस राज्य में हम चैन से जीवन बसर कर रहे हैं, उसे प्राप्त करने का इतिहास काफी संघर्षमय व कठिन रहा है, अनेक लोगों को अपनी जान की क़ुरबानी देनी पड़ी, उन्हीं में से एक क्रान्तिकारी वीर है शहीद रविंद्र रावत (पोलू)।

आकाश ज्ञान वाटिका परिवार की ओर से उत्तराखंड राज्य आंदोलन के वीर सपूत शहीद रविंद्र रावत (पोलू) को उनके ४७वें जन्मदिवस (जयंती) पर शत शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

अलग उत्तराखंड राज्य प्राप्ति की माँग सर्वप्रथम सं १८९७ में उठी। जिसके उपरांत समय समय पर कई बार अलग अलग रूप में उत्तराखंड राज्य प्राप्ति की यह माँग उठती रही। वर्ष १९९४ में उत्तराखंड राज्य आंदोलन का स्वरुप ही बदल गया और यह जन आंदोलन के रूप में समूचे पहाड़ी क्षेत्रों (वर्तमान उत्तराखण्ड) के साथ-साथ, अन्य स्थानों पर रह रहे उत्तराखण्ड वासियों के दिलों तक फ़ैल चूका था। विशाल जन समूह घरों से निकलकर सड़कों पर उतर चूका था। आम जन (पुरुष, महिलायें, बच्चे), कवि, पत्रकार, नेता आदि सभी अपनी अपनी सक्रिय भूमिका, अलग अलग स्वरुप में निभाते हुए, आंदोलन को लक्ष्य तक पहुंचाने हेतु दृढ़-संकल्पित हो गए। अन्ततः ९ नवम्बर, २००० को उत्तराखंड, एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आ गया और भारतवर्ष का २७वां राज्य बन गया।
उत्तराखंड राज्य प्राप्ति का यह आंदोलन काफी जटिल राहों से गुजरता हुआ अपने मुकाम तक पहुँचा। आंदोलन का स्वरुप क्रमशः उग्र होता गया। १ अक्टूबर, १९९४ को देहरादून समेत सम्पूर्ण पहाड़ी क्षेत्रों से भारी संख्या में आंदोलनकारी घरों से निकलकर दिल्ली की ओर कूच कर गए और २ अक्टूबर, गांधी जयंती के मौके पर, राजघाट पर घरना-प्रदर्शन कर तत्कालीन उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार के रवैये के खिलाफ आक्रोश प्रकट करने का मन बना चुके थे। लेकिन १ अक्टूबर की रात में रामपुर तिराहा (मुज़्ज़फरनगर) में पुलिस ने निर्दोष आंदोलनकारियों पर गोलियाँ चलानी शुरू कर दी एवं महिलाओं के साथ अमानवीय वर्ताव किया गया। पुलिस की गोलियों ने छः आंदोलनकारियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इन्हीं में से एक नेहरू कॉलोनी, देहरादून निवासी रविंद्र रावत (पोलू) पुत्र स्व. श्री कुंदन सिंह रावत था। शहीद रविंद्र रावत की याद में नेहरू कॉलोनी,  बी – ब्लॉक में एक शहीद स्मारक (पोलू स्मारक) का निर्माण किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!