Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊॅ राजीव रौतेला ने जिला प्रशासन द्वारा स्थापित नेचर कैफे का किया शुभारंभ 

आकाश ज्ञान वाटिका। श्यामखेत/भवाली/नैनीताल, 3 फरवरी 2020 (सूचना)। खूबसूरत प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच श्याम खेत चाय बागानों के बीच जिला प्रशासन द्वारा स्थापित नेचर कैफे का सोमवार को सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊॅ श्री राजीव रौतेला ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री विनीत कुमार भी मौजूद थे। इस कैफे की निर्माण लागत 24.70 लाख रूपये है।
अपने संक्षिप्त सम्बोधन में आयुक्त श्री रौतेला ने कहा कि श्यामखेत के चाय बगान काफी मशहूर हैं तथा यहाॅ उत्पादित होने वाली चाय देश-दुनिया में मशहूर है। उन्होंने कहा कि चाय बगानों के बीच स्थापित ये कैफे निश्चय ही आने वाले पर्यटकों को सकून देगा तथा यहाॅ वह बैठकर काॅफी व चाय की चुस्कियों के साथ ही प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द भी ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस नेचर कैफे का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहाॅ पहुॅच सकें। उन्होंने कहा कि कैफे तक आने वाली लगभग दो किमी सड़क का निर्माण जिला विकास प्राधिकरण के माध्यम से कराया जायेगा ताकि आगंतुकों को कोई कठिनाई न हो।
श्री रौतेला ने कैफे संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके द्वारा आने वाले लोगों एवं पर्यटकों को उच्च गुणवत्तायुक्त चाय व काॅफी के साथ ही कुमाऊॅनी व्यंजन स्नैक्स आदि उपलब्ध कराये जाये ताकि कैफे से जाने वाले पर्यटक यहाॅ की गुणवत्ता की तारीफ और लोगों के बीच कर सके। उन्होंने आने वाले पर्यटकों को विभिन्न प्रकार की आर्गेनिक चाय का भी रसास्वादन कराये ताकि लोगों का रूझान आर्गेनिक चाय की ओर बढ़ सके।
उदघाटन अवसर पर प्रबन्धक टी गार्डन नवीन चन्द्र पाण्डे, खण्ड विकास अधिकारी चन्द्रा राज सहित भारी संख्या में सैलानी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!