Breaking News :
>>एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार>>भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम : SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है ? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है : विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास : डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव कलैक्ट्रेट सभागार में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक ली

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 3 फरवरी 2020 (सूचना)। जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यतः आवारा पशुधन पर रोकथाम, छोटे जानवरों के बर्थ कन्ट्रोल के लिए बन्ध्याकरण, स्लाटर हाउस का मानक के तहत् संचालन तथा आवारा पशु, बीमार और दुर्घटना में घायल पशुओं को उपचार के साथ ही जानवरों को बन्ध्याकरण केन्द्र तक लाने व ले जाने (आवागमन) के लिए ट्रांसपोर्टेशन शुल्क इत्यादि पर नगर निगम, पशुपालन विभाग, पशु कल्याण बोर्ड, नगर पालिका और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

आवारा पशुओं की रोकथाम के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सिस्टमेटिक एवं स्थायी समाधान के लिए मुख्य पशु चिकित्सक, नगर निगम, नगर पालिकाओं तथा गैर सरकारी संगठनों के सदस्यों को ग्राउण्ड स्तर की वास्तविक फीडबैक प्राप्त करते हुए आपसी समन्वय से समाधान निकालने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सक को पालतू पशुओं की टैगिंग करने तथा पशुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की सूचना को स्थानीय पुलिस से साझा करने के निर्देश दिये, जिससे लोग पशुओं को आवारा ना छोड़ सके। साथ ही पुलिस विभाग को भी बिना अनुमति के स्थानान्तरिक किये जाने वाले पशुओं की रोकथाम करने व विशेषकर जनपद के बार्डर क्षेत्र में विशेष निगरानी करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सक को निर्देशित किया कि सम्बन्धित नगर निगम और नगर पालिकाओं के अधिकारियों के साथ 15 दिन के भीतर समन्वय बैठक आयोजित करते हुए पशुओं/जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन शुल्क को व्यावहारिक बनाने तथा आवारा पशुधन के रोकथाम हेतु किये जाने वाले विशेष प्रयासों पर चर्चा करते हुए उस पर अमल करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला अभिहीत अधिकारी (फूड सेफ्टी) को स्लाटर हाउस तथा मांस की छोटी-बड़ी दुकानों का मानक के अनुसार संचालन करवाने तथा मानक का उल्लंघन करने वाले स्लाटर हाउस/दुकानों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करते हुए अगली बैठक में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने सामान्य जनमानस को जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन करने को कहा। साथ ही जानवरों के बर्थ कन्ट्रोल तथा स्लाटर हाउस का मानक के अनुसार संचालिन करने से सम्बन्ध्ति बिन्दुओं को विकास कार्यो के मासिक समीक्षा बैठक में एजेंडा बिन्दु के तौर पर सम्मिलित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने विभिन्न उद्देश्यों के लिए क्रय-विक्रय किये जाने वाले डाॅग के सम्बन्ध में पशु चिकित्सक को निर्देशित किया कि विज्ञापन के माध्यम से ऐसे सभी डाॅग का अनिवार्य पंजीकरण करवाने की सूचना देते हुए पंजीकरण के लिए 1 माह का समय दें तथा 1 माह के पश्चात औचक निरीक्षण करें, जिसमें बिना पंजीकरण पाये जाने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने पशु चिकित्सक एवं पशु कल्याण बोर्ड को समिति की नियमित अंतराल पर बैठक आयोजित करने और कार्यों को गम्भीरता से अमलीजामा पहनाते हुए आउटकम बेस्ड परफोरमेंश पर कार्य करने को निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने ऋषिकेश-डोईवाला, देहरादून शहर तथा हरबर्टपुर विकासनगर क्षेत्र में बीमार, घायल तथा अन्य कारण से स्थानान्तरित किये जाने वाले पशुओं के लिए 3 पशु वाहन के क्रय का प्रस्ताव देने और उसके संचालन के सम्बन्ध में आख्या प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सक डाॅ एस बी पाण्डेय, पशु कल्याण बोर्ड से डाॅ आशुतोष, नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश के साथ ही जनपद की नगर पालिकाओं के सम्बन्धित अधिकारी और कार्मिक सहित गैर सरकारी संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!