Breaking News :
>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

परिचयात्मक कार्यक्रम के तहत् नवआंगतुक जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव जिलास्तरीय अधिकारियों से हुए मुखातिब

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 3 फरवरी 2020 (सूचना)। नवआंगतुक जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिला कार्यालय सभागार में परिचयात्मक कार्यक्रम के तहत् जिलास्तरीय अधिकारियों से मुखातिब हुए। उन्होंने भेंटवार्ता के दौरान जिलास्तरीय अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य कर राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पंहुचाने में अपना रचनात्मक सहयोग देने को कहा। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर बनाये गये जिला स्तरीय अधिकारियों के वाट्टसएप्प गु्रप में भेजे गये सन्देशों का संज्ञान लेते हुए त्वरित गति से कार्यों/गतिविधियों को अमलीजामा पहनायें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उनकी प्राथमिकता में जनता का हित सर्वोपरि है तथा प्रत्येक विभाग कार्यालय में आने वाले व्यक्तियों की समस्याओं का निराकरण करने में विशेष ध्यान दें तथा उनको दी जा रही सुविधाओं का लाभ मुहैय्या करायें। उन्होंने कहा कि कार्य करने के दौरान गलतियां हो सकती हैं उन गलतियों से सीख लें तथा गलतियों को कदापि  न छुपायें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने अधीनस्थ कार्मिकों को भी जनता की सुविधाएं दिलानें में टाल-मटौल करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगायें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति उम्मीद आशा लेकर उनके पास आता है तो उसकी समस्या का समाधान किया जाना भी आवश्यक है। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 5-6 माह में सम्पूर्ण जनपद आईटी क्षेत्र डिजिटल मूड में लाने का उनका प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों के आस-पास नशे का करोबार करने वालों, बालश्रम करवाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाही करें, उन्होंने जनपद स्तरीय सी.एम डेशबोर्ड, सी.एस.आर. पोर्टल का दृश्य एवं श्रब्य के माध्यम से अवलोकन कराया। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को मुख्यालय में बने रहने के अलावा तहसील एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बने रहने के निर्देश दिये तथा मुख्यालय स्तर पर लगने वाली दौड़ बन्द करें उन्होंने कहा कि चिट्ठीयों पर कम आपस में समन्वय बनाकर शासकीय गतिविधियों को चलाने में तेजी लायें
इस अवसर पर डी.एफ.ओ राजीव धीमान, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत, अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि.  जे.एस. चैहान, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र शिखर सक्सेना, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!