Breaking News :
>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंनैनीताल

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने सर्किट हाउस काठगोदाम में कुमाऊँ मंडल के लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा की

कुमाऊँ मंडल के 6 जिलों में 37 लैंड फ्रॉड के मामलों की समीक्षा की गई।

भूमि क्रय करने से पश्चात भूमि की बाउन्ड्री अवश्य करा लें : कुमाऊँ कमिश्नर

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जनवरी, 2023, गुरूवार, हल्द्वानी। सर्किट हाउस काठगोदाम में कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने कुमाऊँ मंडल के लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा की। बैठक में आयुक्त द्वारा 14 मामलों में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। कुमाऊँ मंडल के 6 जिलों में 37 लैंड फ्रॉड के मामलों की समीक्षा की गई। जिनमें जमीनी फर्जीवाड़ा और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा एक जमीन को कई बार बेचने जैसे मामले थे। यही नहीं भू-माफियाओं ने कई सरकारी जमीनों को भी बेच दिया है। आयुक्त ने समीक्षा में नैनीताल जनपद के 6 मामले और उधम सिंह नगर के 5 मामले पिथौरागढ़ के एक मामले में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त ने आम जनमानस से अपील की है भूमि क्रय करने से पहले भूमि की जाँच जरूरी है। उन्होंने कहा सर्व प्रथम भूमि खरीदने से पहले उस भूमि की लेटेस्ट खतौनी तहसील से प्राप्त कर सब रजिस्टार से उसकी जाँच करा लें ताकि यह जमीन 15 सालों से किन-किन हाथों में गयी है, जिस जमीन को क्रय किया जा रहा है क्या न्यायालय में कोई विवाद तो नहीं है। उन्होंने कहा यह भी जाँच करें कि कहीं जमीन बैक में बंधक तो नहीं है। कुमाऊँ कमिश्न रावत ने कहा कि जमीन खरीदने से पहले जाँच जरूरी है जिससे हम भविष्य की परेशानियों एवं धोखाधडी से बच सकते हैं। उन्होंने कहा भूमि क्रय करने से पश्चात भूमि की बाउन्ड्री अवश्य करा लें।

शिकायतकर्ता सुमन कुमार पुत्र स्व सुरेन्द्र ग्राम पैगा तहसील काशीपुर उधमसिहनगर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्टर में पंजीकरण पर मृतक तरसेमलाल पुत्र रामसरण का नाम अंकित नहीं होने के आधार पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का वसीयत के प्रयोग के सम्बन्ध में, नीरज कुमार राजपूत निवासी हल्द्वानी ने भूमि खरीद फरोख्त में हेमन्त कुमार सैनी को 10 लाख रूपये का फायदा होने पर की गई शिकायत के सम्बन्ध में, लालसिंह मेहता पुत्र लछम सिंह मेहता लालडाठ बिठौरिया के साथ ठगी धोखाधड़ी व प्लाट उपलब्ध न कराये जाने के सम्बन्ध में शिकातय आई थी।

आईजी कुमाऊँ नीलेश आनन्द भरणे ने कहा कि भूमि संबंधी कोई शिकायत या सुझाव पुलिस से संबंधित हो तो मोबाइल नंबर 807 77 13006 पर संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में आईजी कुमाऊँ नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट,अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!