Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंनैनीताल

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में ग्राम विकास, कृषि, उद्यान व सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की

जिलाधिकारी के अभिनव प्रयास व अनुभव पहाड़ के विकास में सहयोगी की भूमिका निभायेंगे : गणेश जोशी

जनपद के काश्तकारों की आय बढ़ाने हेतु विकास खण्ड स्तर की भौगोलिक विशेषता के आधार पर क्लस्टर तैयार किये जा रहे हैं : जिलाधिकारी

ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 75 अमृत सरोवर लक्ष्य के सापेक्ष 87 निर्मित किये गए हैं : डॉ० संदीप तिवारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जनवरी, 2023, गुरूवार, हल्द्वानी। कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में ग्राम विकास, कृषि, उद्यान व सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिलाधिकारी के नवीन पहल, विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनके अनुभवों का अनुप्रयोग करने के निर्देश विकास विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के अभिनव प्रयास व अनुभव पहाड़ के विकास में सहयोगी की भूमिका निभायेंगे। इस अवसर पर मंत्री ने जिलाधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए जनपद में उद्यान विभाग के अंतर्गत कीवी, सेब मिशन के लिए अतिरिक्त धनराशि देने की बात भी कही।

कमल क्लस्टर बेकरी, भीमताल के ग्रोथ सेंटर की अध्यक्ष सीमा बोहरा ने कैबिनेट मंत्री को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गए बेकरी उत्पादों को भेंट किया।

कैबिनेट मंत्री ने जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम व प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से भोजन की व्यवस्था कराने को कहा। इसके साथ ही मा० मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई लखपति दीदी योजना के अंतर्गत स्वयम सहायता समूह के माध्यम से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाने हेतु कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के जीवन में उन्नयन हेतु योजना शुरू की गई है जिससे वे सशक्त व आत्मनिर्भर बनकर अपना जीवन व्यतीत कर सकें।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के काश्तकारों की आय बढ़ाने हेतु विकास खण्ड स्तर की भौगोलिक विशेषता के आधार पर क्लस्टर तैयार किये जा रहे हैं। इससे उत्पादन अधिक होने के साथ ही विपणन में भी आसानी होगी। इसके साथ ही मंडुवे के अनुसार ही झंगोरा का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कराने व मिड डे मिल में चावल के स्थान पर झंगोरा को भोजन में शामिल करने की बात भी कही। इससे जिससे काश्तकारों की आय में वृद्धि व बच्चों को पौष्टिक भोजन भी मिल सकेगा।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 75 अमृत सरोवर लक्ष्य के सापेक्ष 87 निर्मित किये गए हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्य, परियोजना निदेशक अजय सिंह, सहायक परियोजना निदेशक शिल्पी पन्त, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जे एस बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी वी के सिंह, उद्यान अधिकारी आर के सिंह, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी ऋतु कुकरेती, महामंत्री नवीन भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!