Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेहरादून

खाद्य मंत्री रेखा आर्या का बड़ा एक्शन, पिथौरागढ़ के जिलापूर्ति अधिकारी को लापरवाही पाए जाने के चलते किया सस्पेंड

सभी जिलापूर्ति अधिकारी 15 दिनों के भीतर करें राशन डीलरों के लंबित बिलों का भुगतान : रेखा आर्या

एक वर्ष से अधिक समय से राशन नहीं लेने वाले लोगों को करें चिन्हित, दिया जाए नोटिस : रेखा आर्या

सस्ते गल्ले की दुकानों के बाहर सार्वजनिक किया जाए अपात्र कार्ड धारकों के नाम : रेखा आर्या

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ली विभागीय सचिव, अधिकारियों व प्रदेश के समस्त जिलों के राशन डीलरों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जनवरी, 2023, गुरूवार, देहरादून। आज प्रदेश की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलो की मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में सचिव, विभागीय अधिकारियों व प्रदेश के समस्त जिलों के राशन डीलरों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में राशन डीलरों ने अपने मानदेय, बिलिंग, भाड़ा, बायोमेट्रिक, डोर स्टेप डिलीवरी संबंधित विभिन्न समस्याओं को उठाया जिसके क्रम में खाद्य मंत्री ने उनकी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

बैठक में राशन डीलरों द्वारा पिथौरागढ़ जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा विगत 2020 से बिलों के भुगतान ना किये जाने का मामला उठाया जिसको लेकर खाद्य मंत्री ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पिथौरागढ़ के जिलापूर्ति अधिकारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार डीलरों के साथ सदैव खड़ी है लेकिन अगर विभागीय अधिकारी ही इस प्रकार की लापरवाही करेंगे तो यह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी जनपदों के डीएसओ को यह निर्देश दिए गए कि वह सभी 15 दिनों के भीतर राशन डीलरों के बिल का भुगतान अवश्य करें। साथ ही ऐसे लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जल्दी ही राशनकार्ड धारकों को वर्ष 2023-24 में 2 किलो० चीनी और 1 किलो० नमक प्रतिमाह प्रति कार्ड का वितरण किया जाएगा जिसके हेतु बजट का प्रस्ताव भेज दिया गया है और जल्दी ही इसे कैबिनेट में प्रस्ताव बनाकर लाया जाएगा।

वही राशन डीलरों ने बॉयोमेट्रिक मशीन की असुविधा के बारे में मंत्री रेखा आर्या को अवगत कराया जिसके संबंध में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बॉयोमेट्रिक वितरण हेतु अच्छी गुणवत्ता के लैपटॉप और ई-पॉज मशीन लगाए जाने हेतु स्थाई समाधान के लिए विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। ऐसी जगह जहां पर बॉयोमेट्रिक में दिक्कतें आ रही है वहां पर रजिस्टर के जरिये लोगो को राशन देना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी लाभान्वित व्यक्ति राशन से वंचित ना रहे। कहा कि राज्य के 196 खाद्यान्न गोदामो में से लगभग 160 गोदामो में इलेक्ट्रॉनिक वैट मशीन लगा दी गईं हैं शेष सभी गोदामों में इलेक्ट्रॉनिक वैट मशीन लगाने के निर्देश विभाग को दे दिए गए हैं।

खाद्य मंत्री ने सभी जिलापूर्ति अधिकारी व राशन डीलरों को यह निर्देशित भी किया कि ऐसे लोग जो अपात्र हैं और पात्र का राशन प्राप्त कर रहे हैं उनके नामों की लिस्ट संबंधित राशन की दुकानों के बाहर चस्पा करें ताकि लोगों को उनके बारे में पता चल सके और वह ऐसे लोगों को चिन्हित कर के उनकी शिकायत विभाग को करें।

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने इस दौरान एक बड़ा निर्णय लेते हुए ऐसे लोगों के कार्ड को निरस्त करने के निर्देश भी दिए जिन्होंने विगत एक वर्ष या 6 माह से अपने कार्ड से राशन का उठान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्डधारकों को चिन्हित किया जाएगा और उसके पश्चात उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा कि आखिर उनके द्वारा राशन क्यों नहीं लिया जा रहा है अगर इस स्थिति में संबंधित व्यक्ति जवाब नहीं देता है तो उनके कार्ड को निरस्त किया जाएगा ।

इस अवसर पर सचिव खाद्य ब्रजेश संत, उपायुक्त पीएस पांगती, आरएमओ सीएम घिल्डियाल सहित जिलापूर्ति अधिकारी व राशन डीलर उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!