Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने CBSE 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई>>बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य- मुख्य विकास अधिकारी>>ईंधन बचत पर धामी सरकार सख्त, सरकारी वाहनों में 50% EV अनिवार्य>>सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए सफल>>कृषि विभाग की पहल से 70 हेक्टेयर क्षेत्र में शुरू हुई हाइब्रिड धान की खेती>>भविष्य में फसलों को होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए- गणेश जोशी>>वीकडेज में धीमी पड़ी ‘कृष्णावतारम’ की रफ्तार, छह दिन में कमाए 9.82 करोड़ रुपये>>नानकमत्ता में दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक समेत दो लोगों की मौत>>फॉर्म 6,7 और 8 का दैनिक रुप से रिव्यू करें ईआरओ- सीईओ>>पैठाणी महाविद्यालय बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का केंद्र, शुरू होंगे बीटेक-एमबीए जैसे कोर्स>>खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति>>मुख्यमंत्री धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना>>हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार बने असम के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ>>विशेष लोक अदालत में होगा लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण>>सोनाक्षी सिन्हा की ‘सिस्टम’ का ट्रेलर रिलीज, कोर्टरूम ड्रामा में दिखेगी न्याय की जंग>>धाम की सुरक्षा सर्वोपरि- बद्रीनाथ में पुलिस व एटीएस द्वारा चलाया गया सघन चैकिंग अभियान>>आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए- मदन कौशिक>>भवाली-कैंची मार्ग पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में अवैध व्यवसायिक निर्माण सील
फिल्म-जगत

वीकडेज में धीमी पड़ी ‘कृष्णावतारम’ की रफ्तार, छह दिन में कमाए 9.82 करोड़ रुपये

पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। सीमित स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीकेंड में ठीक- ठाक कमाई करने के बाद अब वर्किंग डेज में इसके कलेक्शन की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। आइए जानते हैं मंगलवार को इस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा।

कहानी और कंटेंट के दम पर आगे बढ़ी ‘कृष्णावतारम’

हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी ‘कृष्णावतारम’ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसमें सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट्ट, निवासिनी कृष्णन और संस्कृति जयना जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म ने शुरुआत भले ही धीमी की हो, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते इसके शो और दर्शकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई।

फिल्म ने पहले दिन केवल 42 लाख रुपये की कमाई की थी, लेकिन दूसरे दिन से इसका ग्राफ तेजी से ऊपर गया। शुक्रवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये, शनिवार को 2.25 करोड़ रुपये और रविवार को 3.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि सोमवार को कमाई में गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये जुटाए।

छठे दिन भी जारी रही कमाई

मंगलवार यानी रिलीज के छठे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी। आंकड़ों के मुताबिक ‘कृष्णावतारम’ ने मंगलवार को 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल नेट कमाई करीब 9.82 करोड़ रुपये पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 80 से 100 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!