Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू को और बढ़ाया जा सकता एक हफ्ते आगे

  • उच्च स्तरीय बैठक में लिया जाएगा निर्णय

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 सितम्बर 2021, सोमवार, देहरादून।  प्रदेश सरकार कोराना संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू को एक सप्ताह और आगे बढ़ा सकती है। सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में कोविड कर्फ्यू के संबंध में फैसला लिया जाएगा। प्रदेश में अभी कोविड कर्फ्यू लागू है। इसकी अवधि मंगलवार सुबह छ: बजे खत्म हो रही है। अभी कर्फ्यू के दौरान सभी गतिविधियां संचालित हो रही हैं, हालांकि, शादियों व समारोह में अभी भी सीमित संख्या में ही व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति दी जा रही है।

बाजार सप्ताह में छ: दिन खुल रहे हैं तो शापिंग माल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमाहाल आदि 50 फीसद क्षमता के साथ खुल रहे हैं।

स्कूल व कालेज भी अब खुल चुके हैं। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, उद्योग सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। प्रदेश से भीतर व बाहर आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है। अन्य राज्यों से आने वालों की रैंडम सैंपलिंग की जा रही है।

छूट केवल उन्हीं को दी जा रही है, जिन्होंने आने से पहले वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं। जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उनसे कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट मांगी जा रही है। अभी राज्य में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। बावजूद इसके सरकार जारी नियमों को ही यथावत रखते हुए कोविड कर्फ्यू को बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!