Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गोरखपुर आए सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने प्रदेश के 90 हजार नौजवानों को बहुत जल्द नौकरी देने का किया ऐलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 सितम्बर 2021, सोमवार, गोरखपुर। सूफी संतकबीर और महात्मा बुद्ध की निर्वाण स्थली को 930 करोड़ रुपये की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेरोजगारों के चेहरे पर भी मुस्कान बिखेर दी।

प्रदेश के 90 हजार नौजवानों को बहुत जल्द नौकरी देने का ऐलान करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकार की नई नीति के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में पीपीपी माडल पर मेडिकल कालेज खोले जाएंगे। रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतकबीर नगर में जिला कारागार समेत 122 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

विपक्ष पर हमलावर रहे सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की जो जेलें अपराधियों का गढ़ और मस्ती का अड्डा हुआ करती थीं वह अब सुधार गृह बन गई हैं। एक समय था सत्ता माफिया का शागिर्द बनकर उसके पीछे चलती थी, आज उन माफिया पर सरकार का बुलडोजर चल रहा है। पिछली सरकार नौजवानों की नौकरी को नीलाम करती थी। नौकरी दिलाने के नाम पर पूरा खानदान झोला लेकर वसूली पर निकल जाता था। आज बगैर सिफारिश सरकारी नौकरी मिल रही है। अब तक हम लाखों युवाओं नौकरी दे चुके हैं, 90 हजार नौकरियां फिर आ रही है।

योग्यता के आधार पर सभी को नियुक्ति पत्र मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे नौजवानों के लिए हर जिलों में अभ्युदय कोचिंग शुरू की जाएगी। पीएम मोदी ने तीन वर्ष पूर्व जिस कबीरपीठ की स्थापना की थी, शीघ्र ही वह उसका लोकार्पण भी करेंगे। देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर में मेडिकल कालेज बन रहा है। संतकबीर नगर में भी यह जल्द खुलेगा।

कुशीनगर में मेडिकल कालेज की आधारशिला रखने के बाद इसे भगवान बुद्ध को समर्पित करते हुए सीएम योगी ने शीघ्र ही यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुभारंभ की भी घोषणा की। पूर्ववर्ती कांग्रेस, सपा-बसपा की सरकारों पर यहां भी हमलावर रहे सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले अब्बाजान कहने वाले गरीबों का राशन हजम कर जाते थे। उनके चेले इसे बांटकर नेपाल व बांग्लादेश भेज देते थे।

आज कोई इसकी कोशिश भी करेगा तो वह जेल जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले देश की राजनीति वंशवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद में सीमित थी। आज सबका विकास के भाव से काम हो रहा है। देश पर जैसे ही कोई विपत्ति आती है कांग्रेस नेता इटली फुर्र हो जाते हैं। सपा वाले सैफई से आगे देख ही नहीं पाते।

सीएम योगी ने कहा कि नया पेराई सीजन शुरू होने से पहले न केवल चीनी मिलों से गन्ना किसानों का एक एक पाई का भुगतान कराया जाएगा, बल्कि आने वाले समय में कुशीनगर व देवरिया को चीनी मिलों की सौगात भी दी जाएगी।

गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी ने सर्किट हाउस के पास बने महंत दिग्विजयनाथ पार्क का निरीक्षण कर यहां हुए सभी कार्यों पर मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री ने महंत दिग्विजय नाथ की प्रतिमा का अवलोकन कर इस पर भी अपनी सहमति प्रदान की।

उन्होंने यहां पत्थर लगाने को कहा, जिसपर महंत दिग्विजयनाथ की जीवनी अंकित होगी। प्रतिमा का अनावरण 23 सितंबर को सीएम योगी की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे। निरीक्षण के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव स‍िंह, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा0 धर्मेंद्र स‍िंह आदि उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!