Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

प्रियंका गांधी के रायबरेली में दूसरे दिन भी सभी कार्यक्रम रद, वापस दिल्ली रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 सितम्बर 2021, सोमवार, रायबरेली। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के इकलौते गढ़ रायबरेली को भी पार्टी अधर में छोड़ रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली का दो दिनी दौरा कुछ घंटों तक ही सीमित कर लिया।

रविवार को दिन में रायबरेली पहुंची प्रियंका देर शाम अमेठी गई और फिर वहां से रात में रायबरेली वापस लौटीं। उनके सोमवार को रायबरेली में कई कार्यक्रम थे, लेकिन वह सुबह ही लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। वहां से नई दिल्ली की फ्लाइट पकड़ ली।

प्रियंका गांधी वाड्रा के वाहनों का काफिला रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस से सोमवार सुबह करीब सात बजे लखनऊ के लिए निकला। उन्होंने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद नई दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ ली। दो दिवसीय दौरे पर रविवार को प्रियंका गांधी रायबरेली आई थीं। आज सुबह उनके कर्यक्रम में अचानक बदलाव हुआ। प्रियंका वाड्रा सुबह ही लखनऊ निकल गईं।

उनके पूर्व में घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को रायबरेली में कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात का दिया गया था समय। पार्टी प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने प्रियंका के लखनऊ के लिए प्रस्थान करने की पुष्टि की।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा रविवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आईं थी। यहां वे पहले चुरुवा पहुंचीं थी और हनुमान मंदिर में पूजन किया। पुजारी ने उन्हेंं रायबरेली में निवास कर जनता के बीच जाने की सलाह दी।

वहीं, प्रियंका ने उनसे अब यहां अधिक बार आने का वादा किया। भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचकर प्रियंका ने जिला कमेटी, इसके बाद नगर व अन्य कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक ली। चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।

बता दें कि 32 साल से प्रदेश में गैर कांग्रेसी सरकार है। इतनी उम्र तक के युवाओं को ठीक से पता भी नहीं कि पूर्व में कांग्रेस ने इस जनपद और प्रदेश के लिए क्या-क्या किया। इसलिए इस बार खासकर ग्राम कांग्रेस कमेटी में बुजुर्ग कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वे युवाओं को पार्टी की रीति-नीति सिखाएंगे।

इस बार प्रत्याशी को जिताने नहीं, बल्कि जीतने के लिए चुनाव लड़ा जाएगा। प्रियंका वाड्रा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में ये बातें कहीं थी। 30 सदस्यीय ग्राम कांग्रेस कमेटी में पहली बार महिलाओं की 25 फीसद भागीदारी सुनिश्चित की गई है, अन्य 22 सदस्यों में 11 युवा और इतने ही बुजुर्ग कांग्रेसी होंगे। स्लोगन दिया गया है कि गांव-गांव जाएंगे, वचन हम निभाएंगे। वचनों में किसान कर्ज माफी, बिजली बिल आधा, महिला सम्मान निधि सहित कई महत्वपूर्ण वादों को शामिल किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!