Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सुक्खी टाप के पास मलबा आने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

  • सिल्क्यारा के पास एक वाहन भूस्खलन की जद में आ गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 सितम्बर 2021, सोमवार, उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्खी टाप के पास मालबा और पत्थर आने के कारण अवरुद्ध हो गया है। जल्‍द ही मार्ग खुलने की संभावना बताई गई है। वहीं दूसरी ओर, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिल्क्यारा ब्रह्मखाल के बीच में मार्ग अवरुद्ध है। सिल्क्यारा के पास यमुनोत्री जाते समय एक वाहन भूस्खलन की जद में आ गया। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। वाहन में बैठे चालक और एक अन्य व्यक्ति की जान बाल-बाल बची। एनएच बड़कोट के द्वारा मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर खाड़ी के समीप आलवेदर रोड का पुश्ता हुआ क्षतिग्रस्त

ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर खाड़ी के समीप आलवेदर रोड का पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से एक मकान को खतरा पैदा हो गया है। भवन स्वामी ने लापरवाह कंपनी व बीआरओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हाईवे पर खाड़ी के पास आलवेदर रोड का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे भवन स्वामी विजेंद्र प्रसाद कोठियाल के भवन को खतरा पैदा हो गया, जिससे परिवार के सदस्य सहमे हुए हैं। भवन स्वामी विजेंद्र कोठियाल का कहना है कि हाईवे पर भारत कंपनी की लापरवाही से आलवेदर रोड का बुरा हाल है।

भवन स्वामी विजेंद्र कोठियाल का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने बीआरओ, जिलाधिकारी व भारत कंपनी को शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसका कारण उनके भवन को खतरा पैदा हो गया है।

जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी का कहना है कि भारत कंपनी व बीआरओ की मिलीभगत से आलवेदर रोड से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे भविष्य में दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना है। उन्होंने सरकार से लापरवाह कंपनी व बीआरओ पर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में तहसीलदार पीतांबर सिंह रावत का कहना है कि संबंधित क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक को सोमवार मौके पर भेजा जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!