Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

जानिए डीएम को क्‍यों कराना पड़ा अपनी गाड़ी का चालान

उत्तरकाशी। वाहनों का चालान काटने को लेकर चर्चा में रहने वाले जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की गाड़ी का पुलिस ने शुक्रवार को नो पार्किंग का चालान किया। भले ही यह चालान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नहीं, बल्कि जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर ही पुलिस को करना पड़ा।

उत्तरकाशी में शुक्रवार की दोपहर को विश्वनाथ चौक पर सौंदर्यीकरण का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिलाधिकारी अपनी गाड़ी से विश्वनाथ चौक पर पहुंचे। चालक ने विश्वनाथ चौक के निकट ही जिलाधिकारी के वाहन को खड़ा किया। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तथा कार्यक्रम को कवर करने के लिए पत्रकार भी अपने वाहनों से पहुंचे व वाहनों को आसपास ही पार्क किया।

नो पार्किंग में खड़े वाहनों को देख कर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने पुलिस को चस्पा चालान करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई शुरू की। अपने वाहनों के चालान होते देख पत्रकारों व कुछ स्थानीय लोगों ने डीएम के वाहन पर भी सवाल उठाया कि डीएम का वाहन भी तो नो पार्किंग में खड़ा है। जब यह बात जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सुनी तो उन्हें भी मजबूरी में अपने वाहन के चालान करने के निर्देश पुलिस को देने पड़े। इसके बाद पुलिस महिला दरोगा ने डीएम के वाहन का भी चालान काटा और चस्पा कर दिया।

गौरतलब है कि उत्तरकाशी में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान पिछले काफी समय से वाहनों की जांच के लिए खुद ही सड़क पर जांच करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान उन्होंने कई वाहनों के चालान भी करवाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद की हर पुलिस चौकी को निर्देश दिए हैं कि बिना हेलमेट, तेज रफ्तार, बिना लाइसेंस, नो पार्किंग आदि के लिए प्रति दिन 20 चालान करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!