Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
राजनैतिक-गतिविधियाँ

पाकिस्तान को अपना नाम आतंकिस्तान कर लेना चाहिए: शाहनवाज हुसैन

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान ने खुद को आइएसआइएस जैसा बनाकर रखा हुआ है। जब तक वह आतंकवाद से तौबा नहीं कर लेता, तब तक उससे क्या बातचीत होगी।

देहरादून के रायपुर स्थित स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए हुसैन ने मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पाकिस्तान का पेशा ही आतंकवाद है। विश्वभर में पाकिस्तान को एक आतंकी देश के रूप में जाना जाता है। लिहाजा, उसे अपना बदलकर आतंकिस्तान कर लेना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि धमाकों के बीच पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं हो सकती।

करतारपुर साहिब गलियारे के संबंध में पूछे गए सवाल उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब का मामला अलग रास्ता है। कई गेट खुले हैं। एक दरवाजा और खोला है, यह अच्छी बात है, लेकिन आतंकवादियों के आने का रास्ता बंद करना होगा, तभी बातचीत होगी। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास कुछ बचा नहीं है।

यह सब जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान पूरी दुनिया को गुमराह करना चाहता है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। पाक अधिकृत कश्मीर को भी हम एक न एक दिन पाकिस्तान से लेकर रहेंगे। मुंबई हमले के संबंध में उन्होंने कहा कि इस हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद है। जब तक पाकिस्तान उसे भारत के हवाले नहीं करेगा, तब तक मुद्दा पुराना नहीं होगा।

उन्होंने पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिद्धू को भी कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जो खालिस्तानी आतंकी हैं और जिनसे पाकिस्तान मिला हुआ है, उसके साथ फोटो खिंचवाकर सिद्धू क्या संदेश देना चाहते हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के चुनावों के बारे में उन्होंने कहा कि इनमें भाजपा भारी मतों से जीतेगी। राजस्थान में भी भाजपा फिर से परचम लहराएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस धार्मिक मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है। हमने काम किया है और हम विकास के मुददे पर चुनाव लड़ना चाहते है। उत्तराखंड में खेलों के विकास के मामले में उन्होंने प्रदेश सरकार की पीठ थपथपाई और कहा कि यहां की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार खेलों को खूब प्रोत्साहित कर रही है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!