Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

स्ट्रीट क्राइम ने छीना सुकून, होती लूट, ठगी और चेन स्‍नेचिंग की घटनाएं

देहरादून। स्ट्रीट क्राइम यानी सड़क पर होने वाले अपराध के मामले में दून राज्य में सबसे अधिक संवेदनशील है। यहां आए दिन लूट, ठगी और चेन स्नेचिंग की वारदातें होती ही रहती हैं, तो साल के जाते-जाते राजपुर रोड जैसे व्यस्ततम इलाके में फाइनेंस कंपनी में भी एक बड़ी लूट हो गई। मगर अभी तक स्ट्रीट क्राइम रोकने के लिए पुलिस कोई रोडमैप तैयार करना तो दूर इस दिशा गंभीरता से विचार तक नहीं कर पाई।

शैक्षणिक, व्यवसायिक गतिवधियों और राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के चलते यहां संपन्न लोगों की तादाद अच्छी-खासी है। यहां लोगों का नकदी लेकर चलना सामान्य सी बात है। मगर हाल के दिनों जो हालात बने हैं, वह महिलाओं से लेकर कारोबारियों तक को डराने लगा है। हम बात कर रहें हैं स्ट्रीट क्राइम की, जिस पर पुलिस के आंकड़े तो पिछले दो साल से चुनौतीपूर्ण होते हालात की ओर से इशारा कर रहे हैं।

मगर हकीकत यह है कि सड़क पर लोगों की सुरक्षा फिलहाल भगवान भरोसे ही है। बीते दस माह में यहां लूट की 23 और वाहन लूट की एक वारदात हो चुकी है। इसमें कुछ आपसी पेशबंदी में दर्ज हुए मुकदमे भी हैं। वहीं, चेन स्नेचिंग की कुल 22 वारदातें हो चुकी हैं, यानी हर 15 दिन में एक वारदात। इनमें से अधिकांश का पुलिस ने खुलासा कर चुकी है, लेकिन फिर भी स्ट्रीट क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

घंटाघर पर लुट गए थे सर्राफ पिता-पुत्र

घंटाघर पर बीते 13 नवंबर को मेरठ के सर्राफा कारोबारी पिता-पुत्र को पुलिस का डर दिखा कर बदमाशों ने लाखों के गहने लूट लिए थे। हाल के दिनों में स्ट्रीट क्राइम की यह सबसे बड़ी वारदात थी। इस घटना में जिस ईरानी गैंग का हाथ होने का शक पुलिस जता रही है, फिलहाल उनके बारे में अब तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

फाइलों में खो गईं महिला चीता

पिछले साल दून पुलिस ने जोरशोर से महिला चीता टीम की लांचिंग की थी। हर थाने में दो या तीन महिला चीता टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों के गठन का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट क्राइम के साथ महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकना था, लेकिन अधिकांश थानों की महिला चीता टीम निष्क्रिय हो गई है।

बोले अधिकारी

एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि स्ट्रीट क्राइम को लेकर पेट्रोलिंग और गश्त व्यवस्था की समीक्षा कर उसकी खामियों को दूर किया जाएगा। महिला चीता टीमों को सक्रिय करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!