Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

केन्द्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनहर वल्जी भाई जाला की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों से सम्बन्धित योजनाओं, कार्यक्रमों और कार्यों के सम्बन्ध में आयोजित की गयी समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून २ जनवरी, २०२० (सूचना)। केन्द्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनहर वल्जी भाई जाला की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में स्थानीय निकायों अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों से सम्बन्धित योजनाओं, कार्यक्रमों और कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में आयोग के अध्यक्ष ने स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आउटसोर्स एवं अन्य संगठनों यथा उपनल, सफाई समिति के माध्यम से तैनात किये गये सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 316 रू0 प्रतिदिन की दर से देना सुनिश्चित करें तथा शासनादेशानुसार जनवरी 2019 से वर्तमान तक का बड़ा हुआ पारिश्रमिक एरियर के रूप में सफाई कर्मचारियों को देना सुनिश्चित करें। बैठक में निर्देशित किया गया कि पढे लिखे सफाई कर्मचारियों को लिपिक, सुपरवाईजर व सफाई निरीक्षक पदों पर पदौन्नति देने के साथ ही पदौन्नति का वेतन मुहैया कराया जाय। उन्होंने विभिन्न स्थानीय निकायों में मृतक आश्रितों के मामलों में तेजी लाते हुए मृतक आश्रितों को सेवायोजित करने का कार्य भी तेजी से चलाया जाय। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों के आवास निर्माण हेतु पीएमएवाई के तहत् भूखण्ड उपलब्ध कराते हुए भवन निर्माण की कार्यवाही शुरू की जाय। उन्होंने राजस्व एवं निगम के अधिकारियों से सफाई कर्मियों के आवास हेतु भूमि का चयन करने के  निर्देश भी दिये। इस अवसर पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों को विभिन्न सफाई सम्बन्धी उपकरणों दस्ताने आदि गुणवत्ता के हिसाब से अच्छे हों उपलब्ध कराये जायं। उन्होंने ईपीएफ, ईएसआई, अवकाश, मेडिकल चैकअप, व सेफ्टी सम्बन्धी सफाई कर्मचारियों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने लेबर एक्ट एवं एमएस एक्ट 2013 का गहन अध्ययन करने के उपरान्त सफाई कर्मियों को दी जाने वाली सुविधाएं निर्धारित समय में किया जाय तथा सफाई कर्मचारियों को प्रत्येक माह वेतनपर्ची भी उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने स्थानीय निकाय के अधिकारियों को एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने साथ ही सफाई कर्मचारियों को बीमा, अटल आयुष्मान भारत आदि जैसी सुविधाओं से भी लाभान्वित किया जाय। बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य नगर आयुक्त, श्रम आयुक्त, शिक्षा तथा बैंक के अधिकारियों के उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर बनाई गयी माॅनिटिरिंग कमेटी के साथ ही तहसील स्तर पर भी माॅनिटिरिंग कमेटी बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के स्कील डेवलपमैन्ट सेवायोजन, छात्रवृत्ति तथा आवास जैसे विषयों पर फौरी तौर से कार्यवाही करने के निर्देश बैठक में दिये। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों के लिए मलिन बस्तियों एवं उनके क्षेत्र में वर्ष में 2 बार स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प लगाये जायं तथा उनका रूटीन चैकअप किया जाय। बैठक में समाज कल्याण, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों के मामलों में  तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों को आरबीआई की गाईडलाइन के अनुसार ऋण देना भी सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि महिला सफाई कर्मचारियों को प्रातः 8 बजे से ही सफाई कार्य में तैनात किया जाय ताकि प्रातः काल में वे अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा एवं उन्हें स्कूल हेतु तैयार करने में अपना समय दे सकें। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश समाज कल्याण सहित अन्य सम्बन्धित विभागों को दिये।
बैठक में केन्द्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य सचिव महेन्द्र प्रसाद एवं सदस्य मंजु द्धिवदी द्वारा केन्द्रीय आयोग स्तर पर सफाई कर्मचारियों के लिए बनाई गयी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी बैठक में दी। बैठक में बताया गया कि कल 3 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने तथा अपने परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन, डोर-टे-डोर कूड़ा उठान, सेग्रिगेशन आदि के लिए जनपद में किये जा रहे कार्यों पर संतोष जताया तथा भविष्य में प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को और तेजी से चलाये जाने पर बल दिया। उन्होंने स्टेट लेवल रिव्यू कमेटी की बैठक, जो कल सचिवालय परिसर में आयोजित की जायेगी, उसमें सफाई कर्मचारियों की  विभिन्न समस्याओं को उजागर करने के साथ ही उनका निराकरण करने का प्रयास आयोग पदाधिकारियों द्वारा किया जायेगा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को मैक्स अस्पताल तथा अन्य स्थानों पर शिजिशियन कार्य के दौरान सफाई कर्मचारियों की मृत्यु होने पर उनके परिवारजनों को 10 लाख की आर्थिक क्षतिपूर्ति दिये जाने तथा पुलिस विभाग को उनके मामलों में तेजी से कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश दिये गये।  बैठक में उपस्थित सफाई कर्मचारी संगठनों द्वारा सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से भी आयोग के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ संजीव गर्ग, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी आर.के जोशी समेत स्थानीय निकायों के अधिशासी अधिकारी, सफाई निरीक्षक, सहायक समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल समेत आयोग क सदस्य जयपाल वाल्मिकी व सफाई संगठनों पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!