Breaking News :
>>वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ>>बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे>>‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन >>उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम>>त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा>>एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

विकास कार्यों के अलावा जन स्वास्थ्य को तरजीह देने वाले युवा जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की सराहनीय पहल से बीडी पाण्डे चिकित्सालय की पटरी से उतरी व्यवस्थायें हुई दुरस्त

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, २ जनवरी, २०२० (सूचना)। विकास कार्यों के अलावा जन स्वास्थ्य को तरजीह देने वाले युवा जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बीडी पाण्डे चिकित्सालय की पटरी से उतरी व्यवस्थाओं को दुरस्त करने का काम किया। जिसका परिणाम यह हुआ है कि बीडी पाण्डे चिकित्सालय में ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
बेस चिकित्सालय हल्द्वानी की तरह अब बीडी पाण्डे चिकित्सालय में सभी प्रकार की जाॅचें पैथोलोजी लैब में सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक होंगी। पैथोलोजी लैब हेतु श्री सविन बंसल द्वारा दो अतिरिक्त तकनीशियन उपलब्ध करा दिये हैं। वर्ष 2011 से चिकित्सालय में डम्प पड़ी 55 की धनराशि की जानकारी डीएम द्वारा शासन को दी गयी। डीएम की रिपोर्ट पर डम्प पड़ी सस्पेंस धनराशि 55 लाख रूपये को जन स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए जिलाधिकारी को आवंटित कर दिया। जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि अस्पताल के मरीजों के लिए शौचालय मरम्मत, सीवरेज से प्रभावित आॅपरेशन थियेटर व एक्स-रे रूम का अस्पताल के जन औषधि केन्द्र के पास शिफ्ट करने के लिए धनराशि कार्यदायी संस्था आरडब्ल्यूडी को आवंटित कर दी गयी है। अस्पताल में मरीजों के लिए बैंच लगाने एवं शैड बनवाने की स्वीकृति भी दी गयी है।
कुछ समय पहले आए जिलाधिकारी ने जब पहला मुआयना किया, अस्पताल के लेखा सम्बन्धी अखिलेख आधे अधूरे तथा अस्त-व्यस्त मिले, वहीं अस्पताल की व्यवस्थाएं भी बेपटरी मिली। लेखा सम्बन्धी अखिलेखों व व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के लिए अपर जिलाधिकारी व मुख्य कोषाधिकारी ने कई बार चिकित्सालय का संयुक्त निरीक्षण किया। मुख्य कोषाधिकारी की रिपोर्ट पर सर्व प्रथम पुराने सीए (चार्टड एकाउंटेंट को) हटा कर नए सीए की तैनाती की गयी। इस वित्तीय गड़बड़ी के चलते न तो अस्पताल को शासन से कोई ग्राण्ट नहीं मिल पा रही थी। जिसके चलते अस्पताल की सफाई, भोजन व्यवस्था एवं आवश्यक दवाईयों की खरीद प्रभावित थी। डीएम की कड़ी मेहनत के बाद अस्पताल के अस्त व्यवस्था का अभिलेखों को पूरा करने का काम पूरा कर लिया गया है।
फार्मेसी में अब सभी प्रकार की दवाईयाॅ उपलब्ध हैं। डाॅक्टरों को बाहर की दवाईयाॅ लिखने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। अगर कोई डाॅक्टर बावजूद इसके बाहर से दवाईयाॅ लिखेंगे तो वह दण्डित भी होंगे, ऐसा डीएम बंसल का कहना है।
जिलाधिकारी की पहल एवं उनके प्रभावी अनुश्रवण के कारण बीडी पाण्डे चिकित्सालय में सभी प्रका के सर्जिकल उपकरण उपलब्ध हैं। अस्पताल से मरीजों को रेफर करने का स्पष्ट कारण पंजिका में अंकित करना होगा। इसकी हिदायत डीएम अपने पिछले निरीक्षण में चिकित्सालय को दे चुके हैं।
जिलाधिकारी श्री बंसल का मानना है कि गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल वरदान से कम नहीं हैं। यदि इन अस्पतालों की व्यवस्था ठीक कर दी जायें तो गरीबों को राहत होगी, वहीं सरकारी अस्पतालों की सार्थकता एवं उपयोगिता भी बढ़ेगी। इस दिशा में श्री बंसल के सतत प्रयास जारी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!