Breaking News :
>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

“दिल्ली माडल का मतलब एक ईमानदार सरकार और हिमाचल को भी मिलेगी ईमानदार सरकार” : केजरीवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2022, शनिवार, नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली माडल का मतलब एक ईमानदार सरकार है और हिमाचल प्रदेश को भी एक ‘ईमानदार सरकार’ जल्द मिलने वाली है। विदित रहे कि केजरीवाल का यह बयान जयराम ठाकुर की उस टिप्पणी के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली का माडल हिमाचल में स्वीकार्य नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने जयराम के बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा, दिल्ली माडल का मतलब ईमानदार सरकार है। जयराम जी कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में एक ईमानदार सरकार नहीं हो सकती क्योंकि हिमाचल की सामाजिक और राजनीतिक स्थितियाँ अलग हैं ? सवाल परिस्थितियों का नहीं, बल्कि इरादे का है। पंजाब और दिल्ली की तरह अब “आप” हिमाचल प्रदेश में भी ईमानदार सरकार देगी।”

मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल केवह अपनी पार्टी को जीताने का प्रयास कर रहे हैं। ये दौरे चुनाव तक जारी रहेंगे, लेकिन दिल्ली के मॉडल के साथ हिमाचल प्रदेश की तुलना स्वीकार्य नहीं है, यहां सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं।” ठाकुर ने आगे कहा, “हिमाचल की जनता ने कभी किसी तीसरे पक्ष को स्थान या सम्मान नहीं दिया है। इसलिए भाजपा निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आएगी।” बता दें कि अरविंद केजरीवाल शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांगड़ा का दौरा किया

राज्य में विधानसभा चुनाव करीब आते देख सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में कल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांगड़ा का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरान नगरोटा बगवां में रोड शो व जनसभा भी की और भाजपा की डबल इंजन सरकार के कामों को बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर से अगर भाजपा आती है तो बागवान की तरह हिमाचल खिल जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जयराम ठाकुर की भी तारीफ की और कहा कि यह सरकार जवाबदेह सरकार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!