Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

ऋषिकेश में श्रद्धालुओं ने गाडू घड़ा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्‍त किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2022, शनिवार, देहरादून/ऋषिकेश। श्री बदरीविशाल गाडू घड़ा (तेल कलश) के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए। शनिवार को ऋषिकेश में श्रद्धालुओं ने गाडू घड़ा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्‍त किया। गाडू घड़ा यात्रा राजमहल नरेंद्र नगर से शुक्रवार देर रात मंदिर समिति के रेलवे रोड स्थित चेला चेतराम धर्मशाला पहुंची।

शनिवार को पवित्र तेल कलश को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया। यहां महिला श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर बदरी नारायण भगवान की महिमा का गुणगान किया। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं और श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भी गाडू घड़ी के दर्शन किए।

मंदिर समिति की रेलवे रोड स्थित धर्मशाला में शनिवार की सुबह खुले प्रांगण में पवित्र तेल कलश को विधिवत पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया। समीप ही भगवान बदरीनाथ की प्रतिमा भी पूजन के लिए रखी गई। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारियों ने गाडू घड़ा तथा डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष चार धाम यात्रा को लेकर पूरे देश में श्रद्धालुओं के भीतर काफी उत्साह है। संक्रमण काल के दो वर्ष बाद यात्रा को लेकर ऐसा उत्साह देखने को मिला है। सरकार की ओर से यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी जनपदों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

हमारी कोशिश है कि सभी जगह शुद्ध पेयजल, पूरे समय विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। इसके लिए संबंधित जिलाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग से जुड़े सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी और सभी नगर आयुक्त को इस संबंध में विशेष हिदायत दी गई है।

इस अवसर पर पुजारी अरूण डिमरी, राकेश डिमरी, नरेश डिमरी, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भास्कर डिमरी, पूर्व सदस्य एडवोकेट हरीश डिमरी, डिमरी पंचायत कार्यकारी अध्यक्ष विनोद डिमरी, सरोज डिमरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष संजय शास्त्री, चेलाचेतराम धर्मशाला व्यवस्थापक रमेश नेगी प्रबंधक विशाल पंवार आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!