Breaking News :
>>गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान>>‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया>>हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा>>केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण : देहरादून के विकासखंडों में बहुउद्देशीय शिविरों का हुआ सफल आयोजन>>मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, जिलाधिकारी ने रवाना किए जागरूकता रथ>>सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ>>मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक>>481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी>>मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार>>क्या आप भी खाते हैं रोजाना तला-भुना खाना? तो बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा>>फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का शिकंजा, दो और आरोपी गिरफ्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज>>वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने वालों के लिए देहरादून पुलिस ने लागू किया खास ट्रैफिक प्लान>>राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक>>कांटली : उत्थान, अब पलायन………..>>लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान : SIR>>जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल : गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियाँ
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राशन विक्रेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने खाद्य मंत्री रेखा आर्य से की मुलाकात

मसूर दाल की बिक्री में घाटा उठाने की खाद्य मंत्री से की शिकायत

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2022, शनिवार, देहरादून। खाद्य मंत्री रेखा आर्य से शुक्रवार को राशन विक्रेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मसूर दाल की बिक्री में घाटा उठाने की शिकायत की। विभागीय मंत्री इस मामले का परीक्षण करने के निर्देश सचिव बीएस मनराल को दिए।

खाद्य मंत्री रेखा आर्य से शुक्रवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में आदर्श राशन डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। राशन विक्रेताओं ने खाद्य मंत्री को बताया कि उन्हें विभाग की ओर से मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के अंतर्गत काली मसूर की दाल बिक्री के लिए दी गई। इस दौरान दाल का बाजार भाव सस्ता हो गया। उन्हें विवश होकर सस्ते मूल्य पर दाल की बिक्री करनी पड़ी। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है।

खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने इस मामले में को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सचिव को परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के अंतर्गत चने की दाल का वितरण करना था। किन परिस्थितियों में मसूर की दाल का वितरण किया गया। इसका परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत एपीएल राशनकार्डधारकों को 10-10 किलो गेहूं व चावल देने की भी मांग की।

साथ ही हरियाणा और उत्तरप्रदेश की तर्ज पर राशन की दुकानों से अन्य खाद्य सामग्री सरसों की दाल, आटा, साबुन की सस्ती दरों पर बिक्री की अनुमति देने की मांग की गई। उन्होंने बायोमीट्रिक प्रणाली में राशनकार्डधारकों के फिंगर प्रिंट नहीं मिलने की स्थिति में इससे छूट देने की पैरवी भी की।

प्रतिनिधिमंडल में संजय शर्मा, दिनेश चौहान, आनंद खंड़का, राममूर्ति गुप्ता, रवि शर्मा, संजय गुप्ता शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!