Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
देश

दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई

नई दिल्ली,  देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा आतंकी हमले के इनपुट को ध्यान में रखते हुए इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले व उसके आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शनिवार सुबह से ही जगह-जगह जांच अभियान चलाया जा रहा है। खासकर वाहनों की जांच में कोई ढील नहीं दी जा रही है।

बताया रहा है कि हवाई हमले को लेकर भी अलर्ट जारी है। इसके चलते पुलिस ने एंटी एयरक्राफ्ट मशीन (गन) ऊंची इमारतों पर लगाई हैं। इसके अलावा पहली बार लालकिले के मुख्य गेट पर कंटेनर की छह मंजिला दीवार बनाई गई है, जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन होगा। इसके साथ ही दिल्ली के लालकिले के पास कार्यक्रम के दौरान पांच हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे।

5000 जवान और 300 सीसीटीवी करेंगे सुरक्षा की निगरानी

लालकिले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर लिए हैं। इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण के चलते लालकिले पर आने वाले मेहमानों की संख्या सीमित होगी। लेकिन सुरक्षा चक्र पहले से बेहद मजबूत रहेगा। पांच हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती के साथ ही आसपास 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा के मद्देनजर फेस रेकाग्निजेशन सुविधा से लैस कैमरे भी लगाए गए हैं जिनमें संदिग्ध आतंकियों का डाटा होता है। इनमें से कोई भी शख्स अगर कैमरे के सामने आएगा तो तुरंत यह कैमरे पुलिस को अलर्ट करेंगे। यहां वरिष्ठ अधिकारियों को छोटे-छोटे क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल, एनएसजी, एसपीजी आदि भी सुरक्षा घेरे में रहेंगे। जमीन से आसमान तक पुलिस सहित विभिन्न अर्धसैनिक बलों की नजर रहेगी। मॉल, सिनेमा हाल, बाजार, मार्केट आदि को लेकर भी दिल्ली पुलिस सतर्क है। सादी वर्दी में भी पुलिस जवान तैनात किए गए हैं और स्थानीय खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!