Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तर-प्रदेश

राजस्थान की डीजीपी के नाम से यूपी पुलिस के अधिकारियों को आतंकी अलर्ट की भेजी गई मेल

 लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस से पहले माहौल बिगाडऩे की साजिशें भी तेज हो गई हैं। पुलिस चौकन्नी है तो शरारती तत्व भी सक्रिय। राजस्थान की डीजीपी के नाम से प्रदेश पुलिस के अधिकारियों आतंकी अलर्ट की मेल भेजी गई है। मेल संज्ञान में आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए और छानबीन शुरू कराई गई। हालांकि कुछ देर बाद ही साफ हो गया कि मेल शरारती तत्वों ने भेजी है, जिसमें किसी हैकर की अहम भूमिका है। सूत्रों का कहना है कि अब साइबर क्राइम सेल मामले की छानबीन में जुटी है। प्रदेश पुलिस के अधिकारी राजस्थान पुलिस के अधिकारियों के भी सीधे संपर्क में हैं। हालांकि पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।

आशंका है कि साइबर अपराधियों ने राजस्थान के डीजीपी की मेल आइडी को हैक कर यह हरकत की है। प्रदेश पुलिस के अधिकारियों की मेल आइडी पर भेजे गए अलर्ट में कहा गया कि सेना की वर्दी में आतंकी यूपी-राजस्थान की सीमा पर हैं। बताया गया कि यूपी पुलिस ने जब राजस्थान पुलिस से संपर्क किया तो स्पष्ट हो गया कि राजस्थान के डीजीपी की ओर से ऐसा कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जिस आइडी व आइपी ऐड्रेस से मेल भेजी गई थी, उसकी पड़ताल की जा रही है।

स्वतंत्रा दिवस पर मुस्तैद रहेंगे एटीएस के कमांडो भी

स्वतंत्रा दिवस पर प्रदेश में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था होगी। प्रमुख व संवेदनशील स्थानों पर पीएसी के साथ एटीएस के कमांडो भी मुस्तैद रहेंंगे। डीजीपी मुकुल गोयल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को खुद फील्ड पर निकलकर प्रभावी चेकि‍ंग कराने समेत कई कड़े निर्देश दिए हैं। कहा है कि ड्रोन कैमरों के जरिए कड़ी निगरानी की जाए। होटल, धर्मशाला, लाज समेत बाजार व माल में सघन चेकि‍ंग कराए जाने के साथ ही संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है

डीजीपी ने कहा है कि रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस अड्डा, एयरपोर्ट, बाजार व अन्य प्रमुख स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जायें। इसके साथ ही प्रदेश के हर कोने में ग्लाइडर, ड्रोन व मानव रहित वायुयान की उड़ानों पर सतर्क ²ष्टि रखी जाये। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के लिए 141 कंपनी पीएसी मुस्तैद की गई है। इसके अलावा विशिष्ट लोगों व प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा में 69 कंपनी पीएसी लगाई गई है। एसडीआरएफ की तीन कंपनियां भी लगाई गई हैं। प्रदेश में सात कंपनी अर्धसैनिक बल भी तैनात किया गया है। प्रदेश से जुड़ी करीब 550 किलोमीटर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी के समन्वय से कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। सभी पुलिस अधिकारियों को शनिवार सुबह से खुद प्रभावी चेकि‍ंग व फुट पेट्रोलि‍ंग कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। एडीजी का कहना है कि दिल्ली पुलिस के समन्वय से एनसीआर क्षेत्र में चेकि‍ंग व यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। जरूरत के अनुरूप डायवर्जन लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!