Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर-प्रदेश

वनटांगिया समुदाय के लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलाई पहचान

गोरखपुर,  वनटांगिया समुदाय के लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहचान दिलाई है। अब उनके जीवन में एक और अविस्मरणीय पल आने जा रहा है, जिसकी उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी। जंगल तिनकोनिया नंबर तीन के रामगणेश को स्वाधीनता दिवस पर लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में वनटांगिया समुदाय की नुमाइंदगी करने के लिए आमंत्रित किया गया है। रामगणेश शुक्रवार को तहसीलदार चौरीचौरा के साथ दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने राजस्व ग्राम घोषित क‍िया

साखू के जंगल लगाने वाले वनटांगियां समुदाय के लोगों का नाम पता कहीं राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं था। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम घोषित कर उन्हें उनका अधिकार दिलाया। वनटांगिया बस्तियों में शहर जैसी सुविधाओं की सौगात दी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित होने से गदगद है समाज

लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित होने की सूचना मिलने के बाद रामगणेश की खुशी का ठिकाना नहीं है।

योगी को भगवान मानता है यह समुदाय

इसके लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री की देन है कि उन्हें उनकी पहचान दिलाई और आज वह एक सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। तहसीलदार चौरीचौरा वीरेंद्र गुप्ता का कहना है कि रागणेश को लालकिले पर आयोजित होने वाले समारोह में ले जाने की जिम्मेदारी उन्हें मिली है। इससे वह बेहद उत्साहित हैं।

उत्तर प्रदेश से 10 लोगों का हुआ है चयन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सीधे शामिल होना किसी गौरव से कम नहीं है। बता दें स्वाधीनता दिवस पर लालकिले पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से 10 लोगों का चयन किया गया। उसमें गोरखपुर से वनटांगिया समुदाय से जंगल तिलकोनिया नंबर तीन के निवासी रामगणेश भी शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!