Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कि घोषणा- कैंट क्षेत्र में रह रहे पूर्व सैनिकों को हाउस टैक्स में छूट मिलेगी

देहरादून। आरआइएमसी में आयोजित गैलंट्री अवार्ड कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि कैंट क्षेत्र में रह रहे पूर्व सैनिकों को हाउस टैक्स में छूट मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने अवार्ड प्राप्त करने वाले वीर और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सैन्य कार्यक्रमों में उन्हें अपना बचपन याद आता है। वहीं, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की सेना की वजह से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। मुझे इस बात पर गर्व है कि प्रदेश की कमान एक सैनिक के पुत्र के हाथ में है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि यह सैनिकों की सरकार है। वहीं, उन्होंने कहा कि सरकार ‘सैन्य धाम’ बनाने जा रही है।

आरआइएमसी में आयोजित गैलंट्री अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की सुरक्षा और एकता के लिए शहीद हुए जांबाजों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सैन्य कार्यक्रमों में मुझे अपना बचपन याद आता है। सैन्य कार्यक्रम देखकर मैं भावुक हो जाता हूं। आप जैसे वीरों को सम्मानित कर खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा हूँ। मैंने बचपन से लेकर अब तक सैन्य परिवारों का माहौल, दुख और खुशिया सब देखी हैं।

सियाचिन समेत हिंदुस्तान की दूरस्त चैकियों से जब किसी शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुँचने में कई दिन लग जाते हैं तो पूरे परिवार में दुख का माहौल होता है, लेकिन बावजूद इसके देश के युवा सेना में जाकर देश रक्षा में अपनी शहादत देने से भी नहीं डरते।न मंत्री गणेश जोशी ने ये बात 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने देश को हजारों वीर सैनिक दिए हैं। सैनिकों के बलिदान के सम्मान में प्रदेश सरकार ‘सैन्य धाम’ बनाने जा रही है। इसके लिए जल्द प्रदेशभर में सरकार भ्रमण करेगी।

वहीं, मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के हर शहीद के आंगन की मिट्टी, गांव के नदी-गदेरों का पानी एकत्रित किया जाएगा और इन चीजों को सम्मान के तौर पर सैन्य धाम में रखा जाएगा। इस मौके पर गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री से कैंट क्षेत्र में रह रहे पूर्व सैनिकों को हाउस टैक्स में छूट देनी की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर निगम में यह नियम लागू है, यह कैंट में भी लागू होना चाहिए। पूर्व सैनिक लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!