Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
देश

4 लाख से नीचे पहुंचे सक्रिय मामले, 24 घंटों में आए कोरोना के 38 हजार से ज्यादा नए मामले

नई दिल्ली, देश में कोरोना महामारी के हालात स्थिर नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश भर में कोरोना वायरस के 38 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4 लाख से नीचे आ गई है जो राहत की बात है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 38 हजार 667 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 478 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 32,155,827 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में एक्टिव केस 4 लाख से नीचे आ गए हैं।

देशभर में कुल कोरोना संक्रमित मामलों का मात्र 1.21 फीसद एक्टिव केस है। फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 3,87,673 है। देश में कोरोना की रिकवरी रेट फिलहाल 97.45 फीसद है। अब तक देशभर में कुल 3,13,38,088 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 35,743 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण का वीकली पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 5 फीसदी से नीचे पर है। फिलहाल यह 2.05 फीसदी दर्ज किया गया है। रोजाना का पॉजिटिविटी रेट भी बीते 19 दिनों से 3 फीसदी से नीचे बना हुआ है। फिलहाल यह 1.73 फीसदी रिकॉर्ड किया गया है।

सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज हुए। यहां 20,452 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 16,856 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। यहां पर 11 दिन बाद इतने कम लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले 3 अगस्त को 15,626 मरीज कोरोना से रिकवर हुए थे।

देश में कोरोना की स्थिति:

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,667

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35,743

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 478

अब तक कुल संक्रमित: 3.21 करोड़

अब तक ठीक हुए: 3.13 करोड़

अब तक कुल मौतें: 4.30 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.81 लाख

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!