Breaking News :
>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

महाराज ने किया शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं परिसर के निर्माण का लोकार्पण

  • विकासखण्ड थत्यूड़ के अन्तर्गत भूटगाँव में 49.59 लाख रूपये की धनराशि से शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं परिसर के निर्माण का लोकार्पण किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अगस्त 2021, शुक्रवार, टिहरी। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को जनपद टिहरी, विकासखण्ड थत्यूड़ के अन्तर्गत भूटगाँव में शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं परिसर के निर्माण का लोकार्पण किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी के नैनबाग में जौनपुर थत्यूड़ ब्लॉक के भूटगांव में 49.59 लाख रूपये की धनराशि से शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं मंदिर परिसर, सत्संग भवन, मंच सहित सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम से पूर्व भूटगाँव पहुँचने पर कैबिनेट मंत्री महाराज का स्थानीय जनता द्वारा अभूतपूर्व स्वागत भी किया गया।

इस मौके पर उनके साथ राजपुर विधायक खजान दास, पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा, पूर्व विधायक एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष महावीर सिंह रांगड़, मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह, जिला सहकारी बैंक टिहरी के अध्यक्ष सुभाष रमोला, डॉ० वीरेंद्र सिंह रावत, हुकम सिंह एवं भूटगाँव की ग्राम प्रधान श्रीमती विनीता चौहान सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!