Breaking News :
>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
फिल्म-जगत

‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म करुप्पु बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के छह दिनों बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। हिंदी फिल्मों के बीच भी ‘करुप्पु’ दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म ने महज छह दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ रुपये की दमदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 24.15 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 28.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वीकडे में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी रही। सोमवार को ‘करुप्पु’ ने 14.30 करोड़ रुपये और मंगलवार को 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

बुधवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन करीब 10.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन 105.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है। रिलीज के पहले ही हफ्ते में फिल्म का 100 करोड़ क्लब में शामिल होना इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

सिनेमाघरों में पति पत्नी और वो 2, आखिरी सवाल, कृष्णावतारम: पार्ट 1 और राजा शिवाजी जैसी फिल्मों से मुकाबला होने के बावजूद ‘करुप्पु’ सबसे आगे बनी हुई है। दर्शकों से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स का फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर साफ तौर पर मिल रहा है।

फिल्म की कहानी भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ‘करुप्पु’ एक ऐसे वकील की कहानी है जो पैसे और ताकत के दम पर गरीबों का शोषण करता है और कानून को अपनी मर्जी से चलाता है। जब गांव के लोग उसके अत्याचारों से परेशान हो जाते हैं, तब वे अपने रक्षक देवता करुप्पुसामी से मदद की गुहार लगाते हैं। इसके बाद सूर्या करुप्पुसामी के रूप में सामने आते हैं और अन्याय के खिलाफ लड़ाई छेड़ देते हैं।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!