Breaking News :
>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
देश

कर्नाटक : मंत्री जमीर अहमद खान का दावा- वापस घर आ गए हैं कांग्रेस के 4 असंतुष्ट विधायक

बेंगलुरू। कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद खान (Zameer Ahmed Khan) ने दावा किया है कि कांग्रेस के चारों असंतुष्ट विधायकों (4 dissenting Congress MLAs) को मना लिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें रास्ते से भटका दिया था। खान ने कहा कि अब विधायकों को पता चला है कि उन्होंने जो रास्ता चुना था वह गलत था। मंत्री ने कहा कि गलती का अहसास होने पर सभी चारों असंतुष्ट विधायक वापस घर लौट आए हैं।

ज़मीर अहमद खान ने कहा कि चारों विधायकों को अयोग्य घोषित करने का फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। हम लोगों ने पहले ही इस संबंध में राज्यपाल को एक ज्ञापन दिया है। फिलहाल अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इन विधायकों पर कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

इससे पहले बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस के नौ विधायक विधानसभा से नदारद थे। इनमें वे चारों विधायक भी शामिल हैं जो 18 जनवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं आए थे। इनके अलावा जेडीएस का एक विधायक, सरकार से समर्थन वापस लेने वाले निर्दलीय और केपीजेपी के एक-एक विधायक और भाजपा के चार विधायक भी विधानसभा से अनुपस्थित रहे थे। हालांकि भाजपा का कहना था कि उसके चारों विधायकों ने निजी कारणों से पहले ही इसकी अनुमति ले ली थी।

कांग्रेस के अनुपस्थित नौ विधायकों में असंतुष्ट रमेश जर्किहोली, महेश कुमतल्ली, उमेश जी. जाधव और बी. नागेंद्र के अलावा जेएन गणेश भी शामिल हैं। गणेश वही हैं जिन पर रिजॉर्ट में साथी विधायक पर हमला करने का आरोप है। कांग्रेस ने भाजपा पर फरीद-फरोख्त करने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया था। हांलाकि भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया था।

बता दें कि हाल ही में संसद में भी कर्नाटक के जेडीएस और कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्‍त का मुद्दा उठा था। लोक सभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने एक ऑडियो क्लिप का उदाहरण दिया जिसमें कथित तौर पर भाजपा नेता बीएस येद्दयुरप्पा द्वारा सत्ताधारी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में शामिल एक विधायक को प्रलोभन देकर अपनी ओर मिलाने का आरोप लगाया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!