Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
देश

30 रुपये में 22 km का सफर तय करेगी इलेक्ट्रिक कार, पीएम मोदी ने दी मंजूरी

नई दिल्ली । बढ़ते प्रदूषण और महंगे ईंधन को कम करने के उद्देश्य से नीति आयोग ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक खास योजना बनाई है। इस योजना के तहत महज 30 रुपये के खर्च से इलेक्ट्रिक वाहन में 22 km का सफर तय कर सकेंगे। महत्वपूर्ण बात इसमें यह है कि इस योजना को प्रधानमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिल गई है। इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन, रोड चार्ज में छूट दी जा सकती है क्योंकि आयोग की इस योजना में राज्य सरकारों से इलेक्ट्रिक वाहनों पर छूट उपलब्ध कराने को कहा गया है।

नीति आयोग की योजना के मुताबिक महज 30 रुपये के टॉप अप से 22 किलोमीटर तक इलेक्ट्रिक गाड़ी चलाई जा सकेगी। 30 रुपये के टॉप अप में आप 15 मिनट गाड़ी चार्ज कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक EESL दिल्ली में सार्वजनिक पार्किंग स्पेस और अन्य जगहों पर फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना बना रही है और ऐसा जरूरी भी है क्योंकि EESL का मानना है कि इलेक्ट्रिक कारें तभी बिकेंगी जब लोगों की नजरों में चार्जिंग स्टेशन आएंगे। इन फास्ट चार्जिंग स्टेशन के चलते इलेक्ट्रिक कार को 90 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा।

EESL द्वारा लगाए जा रहे चार्जिंग स्टेशन पर शुरुआत में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन शामिल होंगे। इसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स की चार्जिंग के लिए 15 वाट के चार्जर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा दूसरे इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग के भी स्पेस होगा। चार्जिंग स्टेशन भारत डीसी-0001 आधारित इलेक्ट्रिक मॉडल पर आधारित होंगे।

EESL का कहना है कि दिल्ली के कुछ खास जगहों पर मार्च 2019 तक ही करीब 84 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इन इलाकों में खान मार्केट, जसवंत प्लेस और एनडीएमसी के अन्य इलाकों में ये 84 चार्जिंग स्टेशन होंगे। इसका इस्तेमाल करने वाले मोबाइल एप से चार्जिंग करने के लिए यूजर अपना निर्धारित स्लॉट भी चुन सकते हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!