Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

सड़क से सदन तक कांग्रेस ने सरकार को घेरा, हरीश रावत ने दिया धरना

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत जहरीली शराब कांड और गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर विधानसभा के समक्ष धरने पर बैठे। उन्होंने सरकार की आबकारी नीति को पूरी तरह से विफल बताया।

रुड़की में जहरीली शराब कांड के खिलाफ और गन्ना किसानों की समस्याओं को कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक सरकार के खिलाफ घेराबंदी कर दी है। आज भी गन्ना किसानों को भुगतान न होने को लेकर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। विधायक नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच गए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष को आधे घंटे तक सदन को स्थगित करना पड़ा।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अपनी घोषणा के अनुरूप विधानसभा के समक्ष धरना देने के लिए पहुंचे। उसके साथ कार्यकर्ताओं भी खासी भीड़ थी। कई कार्यकर्ता हाथों में गन्ना लेकर चल रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों को विधानसभा गेट से पहले रिस्पना पुलिस के लिए उन्हें रोक दिया। इस पर हरीश रावत सड़क किनारे ही धरने पर बैठ गए। साथ ही वह उपवास पर भी हैं।

हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे में फेल हो गई है। चीनों मिलों से गन्ना किसानों को करीब तीन सौ करोड़ का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। सरकार को किसानों की कोई चिंता तक नहीं है।

उन्होंने कहा कि जहरीली शराब कांड सरकार की गलत आबकारी नीति का नतीजा है। उनकी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की आबकारी नीति बेहतर थी। अब प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक दिनेश अग्रवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी भी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!