Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
मनोरंजन

फिल्म लव का एंड में रूढ़िवादी सोच पर प्रहार करेंगी दून की माला

देहरादून। ‘भांगओवर’, ‘रागदेश’ जैसी बॉलीवुड की फिल्मों में अभिनय कर चुकीं दून की माला मल्होत्रा मैठाणी अब ‘लव का एंड’ फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी भी बेहद रोचक है। माला गांव की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसका विवाह एक बूढ़े व्यक्ति के साथ हो जाता है। वह ऐसे गांव में पली-बढ़ी जहां बेटियों की खुशियों को तवज्जो नहीं दी जाती। माला विवाह के बाद ससुराल व गांव के लोगों को जागरूक करने का काम करती है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब सितंबर में रिलीज होने की उम्मीद है।

नेशविला रोड निवासी माला मल्होत्रा मैठाणी ने बताया कि यह फिल्म गांव के रूढ़िवादी विचारधारा पर आधारित है। इसमें वह एक गांव की खूबसूरत युवती का किरदार निभा रही हैं। उनके परिजन पुरानी सोच के होते हैं और बेटी के भविष्य की परवाह नहीं करते। उनका विवाह एक बूढ़े व्यक्ति के साथ कर दिया जाता है। इसके बाद वह परिवार व गांव के लोगों की यह मानसिकता बदलने का प्रयास करती हैं।

बताया कि फिल्म में पहाड़ की पलायन की पीड़ा को भी दिखाया गया है। यह बताने का प्रयास है कि पहाड़ व मैदानी क्षेत्र के लोग नौकरी की चाह में दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों का रूख कर रहे हैं। बताया कि फिल्म के निर्देशक वसंत झा, प्रोड्यूसर स्वतंत्र जैन हैं। इसके अलावा अन्य मुख्य किरदार गोकुल पंवार, निखिल, रमेश नौटियाल निभा रहे हैं।

माला इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

कुछ करिए, रजवाड़े, रागदेश, भांग ओवर, द पास्ट, तमिल की मालिनी एंड कंपनी फिल्म में अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा दर्जनों टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं।

उत्तराखंड की खूबसूरती के भी दर्शन

अभिनेत्री माला मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म मसूरी, मालदेवता, झड़ी पानी, देहरादून में फिल्माई गई है। उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य भी दर्शकों को आकर्षित करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!