Breaking News :
>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश>>कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक>>नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, ‘लाउडस्पीकर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन कराया जाएगा’

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मई 2022, मंगलवार, बेंगलुरु। लाउडस्पीकर विवाद अब कर्नाटक भी पहुंच गया है। सोमवार सुबह हिंदू संगठनों ने मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया था। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सौहार्दपूर्ण तरीके से लागू करना सुनिश्चित करेगी। बोम्मई ने कहा, ‘सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आदेश दिया था। तत्कालीन राज्य सरकार ने भी 2002 में इस संबंध में एक आदेश जारी किया था। कोर्ट के आदेश को सौहार्दपूर्ण ढंग से लागू करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।’

विदित रहे कि मुख्यमंत्री बोम्मई जिला पंचायतों के सीईओ की बैठक और गायत्री पीठ मठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सिफारिशों के अनुसार एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकरों के उपयोग के लिए स्थान और डेसिबल स्तर स्पष्ट रूप से बताए गए हैं।

बोम्मई ने आगे बताया कि कर्नाटक सरकार ने साल 2022 में इस आदेश को लागू करने के लिए एक आदेश जारी किया था। हमने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट, केंद्र और राज्य सरकारों के आदेशों को लागू करने का फैसला किया है। आदेश को लागू करने के निर्देश पर, उन्होंने कहा, ‘आदेश को लागू करने का दायित्व अपने संबंधित क्षेत्रों में डिप्टी एसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों के पास है। आदेश को लागू करने के लिए उपयुक्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।’

बोम्मई ने लोगों से कानून हाथ में न लेने की अपील की है। उन्होंने कहा, किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। सभी को निर्देशों का पालन करना चाहिए। सभी मुद्दे इससे हल होंगे। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इसका पालन किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!