Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

वरिष्ठ वकील अजय मिश्र होंगे उत्तर प्रदेश के नए महाधिवक्ता, आज कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मई 2022, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को लोक भवन में सम्पन्न हो गई। बैठक में वरिष्ठ वकील अजय मिश्र को उत्तर प्रदेश का नया महाधिवक्ता नियुक्त करने के फैसले पर मुहर लगी। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय मिश्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता है। वह राघवेन्द्र सिंह का स्थान लेंगे।

उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार ने नए एडवोकेट जनरल की नियुक्ति करने के साथ ही अन्य कई प्रस्तावों पर आज कैबिनेट की बैठक में मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार के सौ दिन, छ: महीने तथा एक वर्ष के कार्यकाल को लक्ष्य बनाकर कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। इन्ही कार्यों को कैबिनेट की बैठकों में हरी झंडी मिलती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मेरठ के दौरे पर रवाना होने से पहले लोकभवन में कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की। माना जा रहा था कि बैठक में इसी माह विधानसभा का सत्र बुलाए जाने सहित एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसके साथ ही ट्रांसफर पालिसी के साथ ही राज्य सरकार के कर्मचारियों के कल्याण की कई योजनाओं को भी हरी झंडी मिल सकती है। इनमें अधिकांश प्रस्ताव वही हैं, जिनकी घोषणा भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोक कल्याण संकल्प में की थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि 2024 से पहले ज्यादातर संकल्प पूरे कर लिए जाएं, इसलिए उनके संबंध में निर्णय भी तेजी से लिए जा रहे हैं। भाजपा का लक्ष्य भी उत्तर प्रदेश विधानसभा तथा विधान परिषद चुनाव जीतने के बाद अब लोकसभा 2024 के चुनाव में भी उत्तर प्रदेश से अधिक से अधिक सीट जीतने का है। योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में मिशन 2024 को लक्ष्य पर रखा गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार भाजपा के संकल्प पत्र को शीघ्र पूरा करने के प्रयास में लगी है। आज की कैबिनेट की बैठक में भी भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में वादों को ही वरीयता मिलने की संभावना थी।

कैबिनेट बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी लोक भवन पहुंचे हैं। इनके अलावा वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, ऊर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, बेबी रानी मौर्य, पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, गिरीश चंद्र यादव, जितिन प्रसाद, संजय निषाद, योगेन्द्र उपाध्याय, धर्मपाल सिंह, स्वतंत्र देव सिंह तथा सूर्य प्रताप शाही भी बैठक में पहुंचे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!