Breaking News :
>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश>>कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक>>नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दौरे पर, कहा- असम के 13 जिलों से मोदी सरकार ने हटाया अफस्पा

अमित शाह ने मंगलवार को असम पुलिस को दिया ‘प्रेसिडेंट कलर अवार्ड’

अमित शाह ने मंगलवार को असम पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर अवार्ड’ दिया। यह उपलब्धि हासिल करने वाला असम दसवां राज्य बन गया है। असम पुलिस को यह सम्मान, उग्रवाद से निपटने, अपराध को नियंत्रित करने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपने असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मई 2022, मंगलवार, गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय असम के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार के एक साल पूरा होने पर गृह मंत्री ने गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित किया। संबोधन से पहले शाह ने असम पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर अवार्ड’ भी दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि असम पुलिस और राज्य की जनता को बधाई दी। शाह ने कहा कि मैं असम की जनता और असम पुलिस को बहुत बधाई देता हूं कि आज राष्ट्रपति का चिन्ह असम पुलिस को मिला है। ये सम्मान पाने वाली असम पुलिस राज्य की 10वीं पुलिस फोर्स है। शाह ने कहा कि आजादी के समय असम पुलिस बल की संख्या 8 हजार थी और आज असम पुलिस की संख्या 70 हजार से भी ऊपर उठी है और अनेक राष्ट्रीय एकता की महत्वपूर्ण लड़ाई अमस पुलिस ने बहुत अच्छे ढंग से लड़ी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि असम पुलिस संवैधानिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए उग्रवाद की समस्या के खिलाफ खड़ी रही। पुलिस जवानों ने बंदूकों के साथ बंदूकों का सामना किया और विचलित युवाओं को मुख्यधारा में लेकर आई।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि असम में अफस्पा के तहत आने वाले क्षेत्रों को कम कर दिया गया है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य के सभी क्षेत्रों से AFSPA हटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में असम में अफस्पा लागू किया गया था और इसे 7 बार बढ़ाया गया था। पीएम मोदी के 8 साल के शासन में राज्य के 13 जिलों को अफस्पा मुक्त कर दिया गया है, जबकि इसे असम के 60% से अधिक क्षेत्र से हटा दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!