Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

‘लव जेहाद’ कानून का विरोध कर रहे लोगों पर भड़की फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2020, बृहस्पतिवार। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने लव जिहाद पर बने कानून का समर्थन किया है। कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर नाम और धर्म छिपाकर हिंदू लड़की को फंसाकर शादी करने की एक खबर को शेयर करते हुए यह सवाल पूछा है।

कंगना लव जिहाद कानून का विरोध करने वालों से भी प्रश्न पूछ रही हैl कंगना रनोट ने ट्वीट कर पूछा है, ‘प्रतिदिन हम ऐसे कई मामलों के बारे में सुनते हैं। मुझे समझ में नहीं आता कुछ लोगों को इस लव जिहाद कानून से समस्या क्या है। अगर यह प्रेम विवाह है और दोनों अपनी वास्तविक पहचान बताकर शादी कर रहे हैं, तो यह दोनों के लिए अच्छा है लेकिन अगर एक महिला के साथ धोखा और चीटिंग होती है तो उसके न्याय की लड़ाई कौन लड़ेगा ?’

कंगना रनोट की हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ लड़ाई हुई थी। कंगना रनोट ने किसान आंदोलन में भाग ले रही एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग की दादी बता दिया थाl जिसे लेकर काफी बवाल हुआ थाl उन्होंने बाद में उस ट्वीट को डिलीट कर दिया था लेकिन तब तक मामला काफी बढ़ गया था। इसके पहले कंगना रनोट की शिवसेना नेता संजय राउत से भी तीखी बहस हुई थी। इसके चलते मुंबई स्थित उनके कार्यालय को भी क्षति पहुंचाई गई थी, जिसे बाद में कोर्ट में चुनौती दी गई थीl कोर्ट ने फैसला कंगना रनोट के पक्ष में दिया और महाराष्ट्र सरकार को फटकार भी लगाई थी।

कंगना अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर राजनीतिक मुद्दों को लेकर काफी मुखर हैं। मंगलवार को कंगना ने भारत बंद या देशव्यापी हड़ताल को लेकर ट्वीट किया था। कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हिंदी में एक वीडियो और एक मैसेज शेयर किया। उन्होंने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव की एक क्लिप शेयर की थी। कंगना जल्द धाकड़ और तेजस जैसी फिल्मों में नजर आनेवाली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!