Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज : बर्फबारी की संभावना, बादलों ने डाल लिया डेरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2020, बृहस्पतिवार। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ समेत मैदानी जिलों में बादलों ने डेरा डाल लिया है। बारिश और बर्फबारी की आशंका के बीच न्यूनतम तापमान ने भी गोता लगा लिया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के 3000 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अगले तीन दिन बर्फबारी के आसार बने रहेंगे। जबकि, मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम का बदला मिजाज 

बुधवार को सुबह से धूप खिली रहने के बाद शाम को मौसम का मिजाज बदला और बादलों ने डेरा डाल लिया। देर रात तक दून समेत आसपास के इलाकों में बारिश के आसार रहे। जबकि, चारधाम सहित औली और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी की आशंका बनी रही। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। यह क्रम 12 दिसंबर तक बना रह सकता है।

अधिकतम तापमान ने तोड़ा पिछले चार साल का रिकॉर्ड

दून में अधिकतम तापमान ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2016 के बाद पहली बार दून का अधिकतम तापमान दिसंबर माह में 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके अलावा अन्य शहरों का अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।

शहरों का तापमान

  •   शहर—अधिकतम–न्यूनतम
  • देहरादून——27.2—-10.5
  • उत्तरकाशी—-19.3—-09.2
  • मसूरी———18.5—-08.9
  • टिहरी———19.0—-08.7
  • हरिद्वार——–28.7—-10.1
  • जोशीमठ——13.4—-05.0
  • पिथौरागढ़—–22.5—-05.9
  • अल्मोड़ा——-21.9—-04.1
  • मुक्तेश्वर——-18.4—-06.8
  • नैनीताल——-18.2—-05.5
  • यूएसनगर——22.1—-08.6
  • चंपावत——–19.1—-02.9

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!