Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

अगले साल से वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन में कुछ होने वाले हैं कुछ बदलाव, जानिए क्या है Wage Code

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2020, बृहस्पतिवार। वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए दो महत्वपूर्ण खबरें हैं। एक अच्छी और एक बुरी। अच्छी खबर यह कि अगले वित्त वर्ष से कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में अधिक राशि जमा होने लगेगी, जिससे उन्हें रिटायरमेंट के बाद एक बड़ी राशि प्राप्त होगी। दूसरी बुरी खबर यह है कि इससे उन्हें इन-हैंड मिलने वाला वेतन कम हो सकता है। दरअसल, सरकार ने पिछले साल संसद में वेज कोड (Wage Code) पास करवाया था। यह अगले वित्त वर्ष से लागू हो जाएगा।

इस वेज कोड के लागू होने का सीधा असर निजी क्षेत्र के कर्मचारियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि इस वेज कोड में क्या खास है। नए वेज कोड के अनुसार, कर्मचारियों को मिलने वाले सभी तरह के भत्ते कुल वेतन या सीटीसी के 50 फीसद से अधिक नहीं हो सकते हैं। इसका मतलब है कि कर्चमारियों के कुल वेतन या सीटीसी का 50 फीसद बेसिक सैलरी होगी।

अभी अधिकांश कंपनियां कर्मचारियों की कुल सीटीसी में एक बड़ा हिस्सा भत्तों का रखती हैं और बेसिक सैलरी को कम रखती हैं। नए वेज कोड का पालन करने के लिए कंपनियों को कर्मचारियों की कुल सैलरी में बेसिक वेतन को बढ़ाना होगा और भत्तों को 50 फीसद तक सीमित रखना होगा। इसका सीधा असर यह होगा कि कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में जाने वाली राशि बढ़ जाएगी।

कर्मचारियों को मिलने वाली इन-हैंड सैलरी या टेक-होम सैलरी घट जाएगी। इस नए नियम से भले ही कर्मचारियों को इन-हैंड सैलरी कम मिले, लेकिन उनके रिटायरमेंट बेनिफिट्स बढ़ जाएंगे और उन्हें एक बेहतर सामाजिक सुरक्षा मिल पाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!