Breaking News :
>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य
उत्तराखण्ड

कैलाश सत्यार्थी की कोशिश और सोशल मीडिया से मुस्कराया बचपन

हरिद्वार : बचपन बचाओ के प्रणेता और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की कोशिश और सोशल मीडिया के माध्यम से शुक्रवार को हरिद्वार में बचपन मुस्करा उठा। दो साल पहले लापता बेटे को गले लगा पिता की आंखें छलछला गईं तो सत्यार्थी भी भावुक हो गए। इस मिलन को कराने सत्यार्थी बच्चे के पिता के साथ खुद हरिद्वार आए।

मूलरूप से कटिहार जिले के रघुरामपुर गांव के रहने वाले सगीर अहमद और उनकी पत्नी दिल्ली में मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। वर्ष 2016 में एक दिन वे काम से घर लौटे तो देखा सोनू वहां नहीं था। काफी तलाश के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

तब सोनू की उम्र नौ वर्ष थी। पिछले दिनों सगीर ने कैलाश सत्याथी के बचपन बचाओ संस्था से संपर्क किया। संस्था भी सोनू की तलाश में जुट गई। संस्था ने अपने वाट्सअप ग्रुप पर बच्चे का फोटो अपलोड कर दिया।

राजकीय बालगृह के अधीक्षक विजय दीक्षित ने बताया कि तीन दिन पहले वाट्सअप ग्रुप पर बच्चे का फोटो देखा। इस पर उन्होंने कैलाश सत्यार्थी से संपर्क साधा। इससे तस्दीक हो गई कि फोटो सोनू का ही है। शुक्रवार को कैलाश सत्यार्थी व बच्चे के पिता संगीर के साथ हरिद्वार पहुंचे। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को सगीर को सौंप दिया गया। पिता-पुत्र एक दूसरे से लिपटकर भावुक हो गए।

कैलाश सत्यार्थी ने बाल गृह में बच्चों के साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों से बचपन न छीनें तभी उनका सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने बाल गृह में मोबाइल रिपेयरिंग, मोमबत्ती, अगरबत्ती बनाने जैसे रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाने की भी सराहना की।

लक्सर में घूमता मिला था सोनू 

राजकीय बालगृह के अधीक्षक विजय दीक्षित के अनुसार पुलिस को सोनू हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में सड़क पर घूमता हुआ मिला था। पुलिस ने उसे राजकीय बालगृह भेज दिया।  बच्चा ठीक से बोल नहीं पाता था और अन्य शुरुआत में दूसरे बच्चों से भी दूर रहता था। ऐसे में वह अपने घर का पता भी नहीं बता पाया। बाल कल्याण समिति और एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल बच्चे के माता-पिता की तलाश करने लगे। दीक्षित बताते हैं कि बाल गृह में कई बार काउंसिलिंग के बाद बच्चा कुछ सामान्य हो पाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!