Breaking News :
>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा उत्तराखंड के दौरे पर

देहरादून में गढ़वाल मंडल के सभी 41 विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों की करेंगे समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2021, रविवार, देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के दौरे पर आ हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी समेत अन्य ने उनका स्वागत किया। जेपी नड्डा देहरादून में गढ़वाल मंडल के सभी 41 विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव में जीत का मंत्र भी देंगे। वहीं, सीएम धामी ने कहा कि उनका उत्तराखंड आगमन हमेशा ही पार्टी कार्यकर्त्ताओं के लिए प्रेरणादाई रहता है

प्रदेश भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रविवार सुबह दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचेंगे। दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक वह राजपुर रोड स्थित एक होटल में गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों व विस्तारकों के साथ दो चरणों में बैठक करेंगे।

जेपी नड्डा के एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं समेत कई भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड आगमन हमेशा ही पार्टी कार्यकर्त्ताओं के लिए प्रेरणादाई रहता है। हमेशा कार्यकर्त्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलता है। रविवार को पूरे दिन भर राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्षों से लेकर सभी अलग-अलग जिलों के कार्यकर्त्ताओं से बात करेंगे। उनका मार्गदर्शन कार्यकर्त्ताओं को मिलेगा, जिससे संगठन को और अधिक गति मिलेगी साथ ही सरकार भी और तेजी से कार्य करेगी।

जेपी नड्डा पहली बैठक उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, चमोली व रुद्रप्रयाग के पार्टी पदाधिकारियों की होगी। दूसरी बैठक में हरिद्वार व देहरादून जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वह चुनावी तैयारियों को परखने के साथ ही फीडबैक भी लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों से भी चुनाव के संबंध में विचार-विमर्श करेंगे। शाम छह बजे वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!