Breaking News :
>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी की इस वर्ष की मन की बात की अंतिम कड़ी

प्रधानमंत्री मोदी आज मन की बात की 84वीं कड़ी में देशवासियों को कर रहे हैं संबोधित, ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह का भी किया जिक्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2021, रविवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी आज मन की बात की 84वीं कड़ी में देशवासियों से रूबरू हो रहे हैं। ये इस वर्ष मन की बात की आखिरी कड़ी है। मन की बात में उन्‍होंने ग्रुप कैप्‍टर वरुण सिंह का जिक्र किया। उनका निधन इसी माह कन्‍नूर में हुए हेलीकाप्‍टर हादसे के बाद अस्‍पताल में जिंदगी और मौत के बीच चली जंग के बाद हो गया था। इसी हादसे में देश ने पहले सीडीसी जनरल बिपिन रावत को खोया था। अपने संबोधन में उन्‍होंने वरुण सिंह के उस पत्र का भी जिक्र किया जिसमें उन्‍होंने अपनी कमजोरी और नाकामी का जिक्र करते हुए आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने और हार न मानने का जिक्र किया था। 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर क्रिस के एक इंडियन स्‍कूल में पढ़ने वाले विदेशी छात्राओं द्वारा गाए गए वंदे मातरम का वीडियो भी दिखाया। उन्‍होंने कहा कि ये वीडियो देशवासियों को एक सुकून भी देता है। इसे सुनकर देखकर सभी को खुशी का अनुभव होता है। इस दौरान उन्‍होंने नीलेश का भी जिक्र किया जिन्‍होंने लखनऊ में हुए ड्रोन शो की प्रशंसा की थी। उन्‍होंंने तेलंगाना के डाक्‍टर विठलाचारी का भी जिक्र किया। उन्‍होंने बड़ी लाइब्रेरी खोली। ये उनका बचपन का सपना था। आज इस लाइब्रेरी में दो लाख पुस्‍तक मौजूद हैं। उन्‍होंने अपनी सारी जमापूंजी इस लाइब्रेरी में लगा दी है। प्रधानमंत्री ने अपने इस संबोधन में बुक रीडिंग पर दिया। उन्‍होंने देशवासियों से अपील की कि वो अपनी पांच किताबों के बारे में उन्‍हें बताएं।  

पौड़ी के चेलूसूण में महाभारत से रूबरू कराने के लिए कोर्स शुरू। इसको अच्‍छा रेस्‍पांस मिल रहा है। आज दुनिया भारत को जानना चाहती है। इस दौरान उन्‍होंने सर्गी के एक व्‍यक्ति डाक्‍टर निकीज का जिक्र किया जिन्‍होंने सर्गी लैंग्‍वेज से संस्‍कृत भाषा की डिक्‍शनरी की है। उन्‍होंने 70 वर्ष की आयु के बाद संस्‍कृत सीखी। इस दौरान उन्‍होंने मंगोलियन स्‍कोलर का भी जिक्र किया। 

गोवा के सागरमूले का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि एक छोटी सी कोशिश भी काफी अहम होती है। सागरमूले ने गोवा की प्राचील कला को संजोने का काम किया है। इस कला को लाल मिट्टी से बनाया जाता था। अरुणाचल में साल भर से एयरगन सरेंडर अभियान चलाया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया गया है जिससे यहां पर पक्षियों का शिकार बंद किया जा सके। अरुणाचल प्रदेश में 500 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां रहती हैं जिनमें कुछ दुर्लभ भी हैं। इस अभियान के जरिए अब तक 1600 से अधिक एयरगन सरेंडर की जा चुकी हैं। 

विदित रहे कि 3 अक्‍टूबर 2014 को पहली बार आल इंडिया रेडियो से मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया गया था। तब से लेकर आज तक हर माह प्रधानमंत्री इस संबोधन के जरिए देशवासियों से उनके विचार जानते हैं और अपनी बात सभी के सामने रखते आए हैं। मन की बात के जरिए पीएम मोदी उन लोगों को देशवासियों के सामने लाते रहे हैं जो अब तक पर्दे के पीछे अंजान बने रहे हैं।

आज उनका ये संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब देश और विश्‍व एक बार फिर से कोरोना महामारी और उसके नए खतरे ओमिक्रोन वैरिएंट से दहशत में है। ब्रिटेन, फ्रांस में कोरोना के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तो वहीं अमेरिका में दो लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। दिसंबर 2019 में जिस महमारी की शुरुआत चीन के वुहान से शुरू हुई थी उससे आज भी दुनिया लड़ती दिखाई दे रही है। 

प्रधानमंत्री मोदी अपने हर संबोधन में देशवासियों को कोरोना महामारी के प्रति सचेत रहने की अपील करते आए हैं। शनिवार को भी उन्‍होंने देश के नाम जो अपना संबोधन दिया था उसमें भी उन्‍होंने देशवासियों से मास्‍क का उपयोग करने, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, एक दूसरे से दूरी बनाए रखने और जल्‍द से जल्‍द वैक्‍सीन की दोनों खुराक लेने की अपील की थी। इस बात मन की बात में भी वो इस अपील को दोहरा सकते हैं।   

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!