Breaking News :
>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

युवा भाजपा नेता सिद्वार्थ बंसल ने कैंट विधानसभा में आयोजित किया नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड व ई श्रम कार्ड बनाने का शिविर

“केन्द्र व राज्य सरकार की योजनओं का मिल रहा है आम जनता को लाभ” : सिद्वार्थ

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज देहरादून की कैंट विधानसभा मंे इंदिरानगर बस्ती चोर खाला शास्त्री नगर में समाजसेवी व भाजपा नेता सिद्धार्थ बंसल (सह संयोजक आई टी सेल भारतीय जनता युवा मोर्चा (उत्तराखंड) के द्वारा एक नि:शुल्क आयुष्मान स्वास्थ कार्ड व ई श्रम कार्ड बनाने का शिविर आयोजित किया गया।

शिविर की शुरूआत में भाजपा नेता सिद्धार्थ बंसल सहित तमाम गणमान्य लोगों ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी व नमन किया। भाजपा नेता सिद्धार्थ बंसल ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने उत्तराखंड बनाया था व मोदी जी से संवार रहे है। अटल जी हम सभी के प्रेरणा स्रोत है उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अटल जी ने हमेशा राष्ट्र प्रथम,फिर पार्टी व स्वयं अंतिम के सिद्धांत पर काम किया। यही काम भाजपा का हर नेता व कार्यकर्ता कर रहा है। शिविर मे क्षेत्र के लोगों के निशुल्क अटल आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनाए गए व सभी के निशुल्क ई-श्रम कार्ड भी बनाए गए। जिससे क्षेत्र के लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। यह कैम्प सुबह 10 बजे से शुरू हो शाम तक चला जिसमे बड़ी भारी संख्या में क्षेत्र की जनता ने लाभ उठाया व कार्ड बनवाए जो सभी को सिद्धार्थ बंसल की और से निशुल्क वितरित किए गए। शिविर में लगभग 200 लोगों ने कार्ड बनवाए।

सभी ने सिद्धार्थ बंसल के इस प्रयास को सराहा। इस अवसर पर भाजपा नेता व समाज सेवी सिद्धार्थ बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाए आमजन तक पहुंचाने का काम युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की सरकार उत्तराखंड मे कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना व मुफ्त टीकाकरण अभियान देश में चल रहा है जिससे गरीब की पहुंच मे स्वास्थय सेवा पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के लाभ के लिए भविष्य में इस प्रकार के और शिविर आयोजित किए जाएँगे । उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार व मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानिय पार्षद अर्चना पुडीर जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र थपलियाल जी, उपाध्यक्ष के राम बाबू आदि ने सामूहिक रूप से की। दीपक,रानी,नरेन्द्र जी,बबलू,मीनाक्षी गर्ग,पिंकी,राजेश,प्रमोद,राजबाला,राजेश,राधा देवी,शीला देवी आदी भारी संख्या में क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!