Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्ड

जेपी नड्डा आज सुबह देहरादून पहुंचे, आज नई टीम की संभावनाएं टटोलेंगे

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने एक दिवसीय दौरे में आज सुबह देहरादून पहुंचे ं। अपने इस दौरे में वह प्रदेश संगठन की नई टीम की संभावनाएं टटोल सकते हैं।
जेपी नड्डा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां पर उनकी अगवानी राज्य के प्रोटोकॉल मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश संगठन मंत्री नरेश बंसल ने की। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी एयरपोर्ट पहुंचे और उनका स्वागत किया। नड्डा के साथ भाजपा महामंत्री संगठन शिव प्रकाश भी देहरादून पहुंचे हैं।
अभी तक तय कार्यक्रम के अनुसार, वे प्रदेश संगठन के प्रमुख नेताओं के साथ बैठकें करेंगे, जिनमें वे सांगठनिक चुनावों की रिपोर्ट ले सकते हैं। प्रदेश महामंत्री संगठन के पद पर पार्टी अजय कुमार की तैनाती कर चुकी है।
अब पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्णय लेना है। पार्टी के भीतर एक तबका सांसद अजय भट्ट को ही प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज रखने के पक्ष में है, लेकिन बड़ा वर्ग यही मान रहा है कि संगठन की कमान नए चेहरे को सौंपी जाएगी। वे चेहरे कौन हो सकते हैं, इस बारे में संगठन का प्रांतीय नेतृत्व नड्डा को फीडबैक दे सकता है।
सियासी हलकों में ये प्रश्न भी तैर रहा है कि नड्डा का अनायास उत्तराखंड दौरे के निहितार्थ क्या हैं? संगठन से जुड़े सूत्रों की मानें तो दिसंबर तक केंद्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला हो जाना है। इससे पहले प्रदेश में भी ब्लाक, जिला व प्रदेश इकाइयों का गठन हो जाना है। नवंबर आखिर तक पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी हो जाएगी। माना जा रहा है कि नड्डा अलग-अलग प्रदेशों में जाकर संगठनों की नब्ज टटोल रहे हैं।
संगठन और सरकार की भी लेंगे जानकारी
हाल ही में निपटे पंचायत चुनाव में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बारे में पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकारी दी जा सकती है। साथ ही उन्हें पिछले ढाई साल के दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और फैसलों के बारे में बताया जा सकता है। बैठक में नड्डा राष्ट्रीय स्तर पर दिए गए कार्यक्रमों की रिपोर्ट ले सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!