Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
खेल-जगत

भारत का स्कोर 220 के पार,मयंक अग्रवाल ने ठोका शतक

भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश की पहली पारी के स्कोर को पीछे छोड़ दिया। मयंक अग्रवाल (111 रन) ने तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया, जबकि अजिंक्य रहाणे (50 रन) संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक भारत ने 66 ओवर में 3 विकेट खोकर 225 रन बना लिए हैं। 

अजिंक्य रहाणे ने 105 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक पूरा किया है। इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए हैं।

भारत का स्कोर 220 के पार हो गया है। मिडिल ऑर्डर बैट्समैन अजिंक्य रहाणे अपने 21वें टेस्ट अर्धशतक के काफी करीब हैं।

मयंक अग्रवाल ने 183 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक पूरा किया है। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 1 छक्का लगाया।

दूसरे दिन लंच तक भारत ने 3 विकेट खोकर 54 ओवर में 188 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 91 रन बनाकर और अजिंक्य रहाणे 35 रन बनाकर नाबाद हैं।

मयंक अग्रवाल अपने टेस्ट करियर के तीसरे शतक की ओर हैं। मयंक इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो शतक जड़ चुके हैं।

फील्ड पर मौजूद अंपायर ने माना कि मेहदी हसन ने मयंक अग्रवाल का कैच लपका था। अजिंक्य रहाणे और मयंक ने रिव्यू की मांग की है।

इंदौर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश 150 रन पर ढेर हो गई थी, जिसके बाद भारत ने बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ एक विकेट गवांकर 86 रन बना लिए थे।

नमस्कार जागरण के क्रिकेट लाइव अपडेट में आपका स्वागत है। यहां आपको भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के लेटेस्ट अपडेट्स मिलेंगे।

भारत की पहली पारी, पुजारा-मयंक ने ठोकी फिफ्टी

दाएं हाथ के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने महज 68 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक जड़ा। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए पुजारा ने मयंक अग्रवाल के साथ अच्छी साझेदारी हुई, लेकिन पुजारा 54 रन के निजी स्कोर पर अबु जाएद की गेंद पर सैफ हसन के हाथों कैच आउट हो गए।

मयंक अग्रवाल ने इस मुकाबले में 98 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक जड़ा। वहीं, कप्तान विराट कोहली अबु जाएद की गेंद पर बिना खाता खोले LBW आउट हो गए।

पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम महज 150 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट खोकर 86 रन बनाए।

ये था मैच के पहले दिन का हाल

दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के साथ बांग्लादेश की टीम ने अपनी आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज किया। कप्तान मोमिनुल हक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को सिर्फ 150 रन पर ढेर कर दिया। बांग्लादेश का एक भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं जड़ सका। वहीं, भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा, जबकि उमेश यादव, आर अश्विन और इशांत शर्मा को 2-2 विकेट मिले।

उधर, जब टीम इंडिया अपनी पहली पारी में खेलने उतरी तो रोहित शर्मा के रूप में टीम को बड़ा झटका लगा, जो सिर्फ 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद मयंक अग्रवाल ने चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 80 से ज्यादा रन जोड़े।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!